क्रिकेटखेलकूद

IPL 2022: चेन्नई सुपरकिंग्स को बड़ा झटका, तेज गेंदबाज दीपक चाहर पूरे आईपीएल सीजन से बाहर

आईपीएल 2022 में पहले से ही खराब दौर से गुजर रही चेन्नई सुपरकिंग्स को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार गेंदबाज दीपक चाहर पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं। इसका मतलब यह साफ हो गया कि टीम में चाहर की वापसी की जो संभावनाएं थी वो अब खत्म हो गई हैं। इस सीजन में पहले ही लगातार हार से जूझ रही है टीम को अब एक और झटका लगा गया है।

हालांकि इस बात की ओर पहले ही आशंका जताई गई थी शायद इस साल दीपक चाहर आईपीएल का हिस्सा नहीं होंगे। लेकिन अब औपचारिक ऐलान कर दिया गया है कि चाहर टीम के लिए नहीं खेलेंगे। चेन्नई सुपरकिंग्स दीपक चाहर की जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को अपने टीम में शामिल कर सकती है, लेकिन फिलहाल इसमें कुछ समय लग सकता है।

मालूम हो कि पिछले कई साल से दीपक चाहर चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा रहे हैं। लेकिन आईपीएल 2022 से पहले जब रिटेंशन लिस्ट जारी की गई तो उसमें दीपक चाहर का नाम नहीं था। जिसके बाद बाकी टीमों की नजरें दीपक चाहर पर टीक गई। लेकिन जब नीलामी का दिन आया तब खुद CSK ने चाहर के लिए बढ़चढ़ कर बोली लगाई और उनको चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14 करोड़ रुपये की मोटी रकम के साथ अपनी टीम में शामिल में किया।

हालांकि नीलामी के बाद दीपक चाहर चोटिल हो गए। इसके बाद भी संभावना जताई जा रही थी कि कुछ मैचों के बाद से वो अपनी टीम से फिर से शामिल हो जाएंगे। लेकिन इस बीच उन्हें एक और चोट लगी जिसकी वजह से वे अब पूरी तरह से आईपीएल से बाहर हो गए हैं।

Related Posts

हार्दिक पांड्या की हुई घर वापसी, एक बार फिर थामा मुंबई इंडियंस का दामन; फोटो शेयर कर दी जानकारी

खबर टीम इंडिया की। हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर…

शुभमन गिल को ओपनिंग का क्यों नहीं मिल रहा मौका? केएल राहुल पर टीम इंडिया क्यों है मेहरबान?

केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले 2 टेस्ट में भी प्लेइंग XI में रखा जाएगा।…

हार्दिक फिट हुए तो कौन जाएगा टीम इंडिया से बाहर, इन दो खिलाड़ियों की पक्की है जगह

खबर टीम इंडिया की। वनडे वर्ल्डकप 2023 में भारत का विजयी अभियान जारी है। लगातार…

1 of 60

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *