चुनावन्यूज़भारत

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, कल फिर करेंगे सोनिया गांधी के साथ बैठक

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अगले कुछ दिनों में पार्टी में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर शुक्रवार को प्रशांत किशोर के के साथ बातचीत करेंगी। चुनावी रणनीतिकार के करीबी सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआइ को बताया कि वह अगले तीन से चार दिनों में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने की बात सिर्फ सोनिया गांधी और प्रशांत किशोर के बीच है।

साथ ही सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस प्रमुख द्वारा गठित समिति का किशोर के पार्टी में शामिल होने के संबंध में कुछ नहीं कहना है। पार्टी के नेताओं ने प्रशांत किशोर द्वारा दी गई प्रेजेंटेशन का एक हिस्सा देखा है। किशोर द्वारा कांग्रेस को प्रेजेंटेशन की 600 स्लाइडे दी गईं हैं। अब तक पूरी स्लाइडें किसी ने भी नहीं देखा है।

आपको बता दें कि प्रशांत किशोर ने 18 अप्रैल को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की थी। उन्होंने 16 अप्रैल को भी सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। किशोर के प्रस्ताव का मूल्यांकन कर कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है।

इससे पहले राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि किशोर ने 2024 के आम चुनावों के लिए एक रोड मैप के साथ एक विस्तृत प्रेजेंटेशन दी थी। सवालों के जवाब में उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी में किशोर की भूमिका एक सप्ताह के भीतर पता चल जाएगी।

Related Posts

1 of 829

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *