न्यूज़भारत

गाजियाबाद: 5वीं मंजिल से टूटकर गिरी IMS कॉलेज की लिफ्ट, 12 स्टूडेंट जख्मी, 2 की हालत गंभीर

मंगलवार को गाजियाबाद में मसूरी थानाक्षेत्र के आध्यात्मिक नगर डासना स्थित आईएमएस कॉलेज के हॉस्टल की लिफ्ट पांचवीं मंजिल से टूट गई। लिफ्ट में सवार 12 छात्र हादसे के दौरान घायल हो गए आनन-फानन में सभी छात्रों को नजदीकी मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां पर दो छात्रों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

अध्यात्मिक नगर डासना में आईएमएस कॉलेज के यूनिवर्सिटी कोर्सेज केंपस परिसर के ठीक पीछे छात्रों का हॉस्टल है। हॉस्टल की लिफ्ट में कॉलेज के 12 छात्र मौजूद थे। उसी दौरान अचानक से लिफ्ट टूटकर 5वें मंजिल से नीचे आ गिरी। जिस वजह से लिफ्ट में सवार सभी छात्र घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही कॉलेज प्रबंधन में हल चल मच गया।

आनन-फानन में लिफ्ट में मजूद सभी छात्रों को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। कैंपस के वार्डन देवेन्द्र पांडेय के अनुसार घायलों में रितिक, प्रखर, सुमित सिंह, अंश जैन, कुंवरवीर, तनिष्क अग्रवाल, हर्ष जायसवाल, प्रियांशु पांडेय, अश्वनी प्रकाश और परम शर्मा शामिल हैं। सभी घायल बीबीए तथा बीसीए के छात्र हैं। वहीं कॉलेज प्रबंधन ने हादसे के बाद घटनास्थल पर मीडिया की एंट्री पर रोक लगा दी।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *