न्यूज़भारत

साझा करना और देखभाल करना (शेयर एंड केयर) हमारे दर्शन का मूल मंत्र रहा है: उपराष्ट्रपति।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने युवाओं से सेवा की भावना को अपनाने और समाज में जरूरतमंद व वंचित वर्गों की सहायता करने के लिए नियमित रूप से कुछ समय देने का आह्वान किया।

उपराष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश के नेल्लौर जिले में देवीरेड्डी सारदा चैरिटेबल ट्रस्ट (न्यास) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नायडु ने रेखांकित किया कि ‘सेवा’ भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग है और उन्होंने आगे दोहराया कि भारत का सभ्यतागत मूल्य ‘साझा करना और देखभाल करना’ है।

उन्होंने कहा कि दूसरों की सहायता करने से बहुत अधिक संतुष्टि मिलती है। उपराष्ट्रपति ने आगे कहा कि विशेष रूप से युवाओं को चाहिए कि वे गरीबों की सेवा के लिए आगे आएं और सरकार की प्रायोजित योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ उठाने में उनकी सहायता करें।

नायडु ने धर्मार्थ संगठनों से युवाओं और महिलाओं के कौशल विकास व उन्हें सशक्त बनाने पर भी ध्यान केंद्रित करने का अनुरोध किया। उन्होंने आगे परोपकारी लोगों और बड़ी संस्थाओं से इसका आह्वान किया कि वे ग्रामीण भारत में सेवा-उन्मुख कार्यक्रमों को गंभीरता से लेने के लिए अपने संसाधनों का उपयोग करें।

नायडु ने ट्रस्ट की विद्यालय सुविधाओं, स्वास्थ्य केंद्र व कौशल विकास केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्हें विभिन्न सेवा गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने ट्रस्ट की स्थापना के लिए देवीरेड्डी सुधाकर रेड्डी और उनके परिवार के सदस्यों की सराहना की और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *