मनोरंजन

शहनाज गिल ने पहना सिद्धार्थ शुक्ला का चश्मा, लोग बोले- ‘सच्चा प्यार और अमर प्रेम कहानी’

एक्ट्रेस शहनाज गिल और दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के बीच काफी अच्छे संबंध थे, फैंस को दोनों साथ में काफी ज्यादा अच्छे भी लगते थे। सिद्धार्थ के अचानक निधन ने न सिर्फ शहनाज, बल्कि उनके सभी चाहने वाले अंदर से तोड़ दिया था और यही कारण कि आज भी सिद्धार्थ के फैंस उन्हें याद करते रहते हैं।

भले ही सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं हैं, मगर उनकी यादें आज भी उनके चाहने वालों के दिलों में जिंदा है। आए दिन सिद्धार्थ का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग करता रहता है और एक बार फिर से ट्विटर पर वह ट्रेंड कर रहे है। दरअसल, शहनाज गिल हाल ही में मुंबई के जुहू में स्पॉट की गई थीं, जहां उन्होंने ब्लैक शर्ट के साथ ब्लू रंग की जीन्स पहन रखा था और साथ में उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला का वो चश्मा पहना हुआ था, जो सिद्धार्थ हमेशा पहना करते थे।

अब सोशल मीडिया पर शहनाज गिल की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसे देख कर लोग बहुत ज्यादा भावुक भी हो रहे हैं और लोग शहनाज की तारीफ भी कर रहे हैं। फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीरें शेयर करते हुए सिद्धार्थ और शहनाज की लव स्टोरी को अमर प्रेम कहानी और सच्चा प्यार बता रहे हैं।

बता दें, शहनाज गिल सिद्धार्थ के निधन के बाद पूरी तरह से टूट चुकी थीं, मगर समय के साथ-साथ शहनाज ने खुद को संभाला, इसके बावजूद आज भी अगर उनके सामने जब भी कोई सिद्धार्थ का नाम लेता है, तो शहनाज भावुक हो जाती हैं। वहीं, शहनाज बहुत जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। खबर है कि वह सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में जल्द ही नजर आने वाली हैं।

Related Posts

दो भाईयों ने रचाई एक ही लड़की से शादी, अब पत्नी हुई प्रेग्नेंट, तीनों ने रील बनाकर ये बताया

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर से जुड़ी एक अनोखी कहानी…

Tinder Show में बवाल: गालियां देते हुए लड़के को पीटने लगी लड़की, हंगामे के बीच उतरे कपड़े

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इन दिनों तीखी बहस का विषय…

1 of 59

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *