न्यूज़भारत

बर्लिन में रूस-यूक्रेन युद्ध पर बोले PM Modi, कहा- कोई नहीं होगा विजयी, शांति के पक्ष में है भारत

नई दिल्ली: यह कहते हुए कि भारत शांति के पक्ष में है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत का मानना ​​​​है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष में कोई भी देश विजेता नहीं होगा और सभी को नुकसान होगा।

मोदी ने बर्लिन में जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ के साथ एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि यूक्रेन रूस युद्ध की शुरुआत से ही, भारत ने दोनों देशो को तत्काल दुश्मनी को समाप्त करने का आग्रह किया है और इस बात पर जोर दिया है कि इस मसले को हल करने के लिए एकमात्र समाधान बातचीत ही है।

अपनी ओर से, ओलाफ स्कोल्ज़ ने कहा कि हमने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “जून में जी 7 शिखर सम्मेलन में हमारे गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया है, और हम जर्मनी में उनका स्वागत करने के लिए बहुत ज्यादा उत्सुक हैं।” दरअसल जून में जी 7 देशो की बैठक होने वाली है। इसमें भारत को भी आमंत्रित किया गया है।

एक बयान में, विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच चर्चा में “समग्र रणनीतिक साझेदारी के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक विकास के तहत द्विपक्षीय सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों के मुद्दों पर भी बातचीत की गई है।”

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 743

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *