न्यूज़भारत

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकियों ने पुलिसकर्मी को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

शनिवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी को गोली मारकर उसे घायल कर दिया। पूरे घटना को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी के अनुसार, ” आतंकवादियों ने शहर के सफाकदाल इलाके में आइवा ब्रिज के समीप सुबह तकरीबन 8.40 बजे जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल गुलाम हसन पर गोली चलाई। इस हमले में गोली लगने की वजह से कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया।”

अधिकारी ने कहा कि पुलिस द्वारा इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में अंसार गजवत-उल-हिंद (एजीयूएच) आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि, “बडगाम पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ मध्य कश्मीर के बडगाम के हुरू इलाके में प्रतिबंधित आतंकी संगठन एजीयूएच के आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।”

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांदरबल के पुट्टरमुल्ला सफापोरा निवासी शाहिद रसूल गनी और डांगेरपोरा रजवान निवासी आमिर मंजूर बुडू के रूप में की गई है। प्रवक्ता ने कहा कि उनके पास से एक हथगोला और एके-47 के 25 कारतूस समेत आपत्तिजनक चीज़े बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *