उत्तर प्रदेशन्यूज़भारत

Agra: दूल्हे ने दिया साथ तो दुल्हन ने तमंचे से फायर कर रखा ससुराल में पहला कदम, फोटो वायरल होते ही जांच में जुटी पुलिस

आपने अक्ससर शादी के बाद अपने ससुराल पहुंची दुल्हन का स्वागत सत्कार आपने तो कई बार देखा होगा, मगर उत्तर प्रदेश के आगरा में जिस प्रकार से दुल्हन विदाई के बाद अपनी ससुराल पहुंची और फिर उसने वहां पर जो किया, उसे देखकर सभी लोग दंग रह गए। दुल्हन के साथ उसका पति भी वहां पर साथ में ही था। ससुराल की चौखट पर दुल्हन की इस हरकत पर उसके पति ने भी साथ दिया।

दरअसल शादी के बाद एक नई-नवेली दुल्हन विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची थी। जैसे ही दुल्हन अपने ससुराल की चौखट पर पहुंची तो उसके पति ने उससे तमंचा चलवाया। दुल्हन ने भी शौक से तमंचा हाथ में लेकर दनादन फायरिंग की। इस बीच पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। हालांकि वीडियो के वायरल होते ही पुलिस अब कार्रवाई की बात कह रही है।

घटना खंदौली के नाऊ सराय का है। जानकारी के मुताबिक सोढ़ी नाम के एक युवक की तीन दिन पहले ही शादी हुई थी। जब शादी के बाद दुल्हन अपने पति के साथ ससुराल पहुंची तब घर मे घुसने से पहले दूल्हे ने अपनी पत्नी के गृह प्रवेश को यादगार बनाने के लिए पति ने नया तरीका अपनाया और नई नवेली दुल्हन के हाथ में तमंचा थमा दिया। इसके बाद सोढ़ी ने अपनी पत्नी से हवाई फायर करने को कहा, हालांकि फायरिंग के दौरान पति ने अपनी पत्नी का हाथ पकड़ रखा था। इसके बाद दोनों ने हवाई फायर किया। जिसके बाद दुल्हन को घर में प्रवेश दिलाया गया। यहां घर की अन्य महिलाओं ने दुल्हन का रीति-रिवाज के मुताबिक उसका प्रवेश कराया।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 887

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *