न्यूज़भारत

मूसेवाला की हत्या के बाद सियासत गर्म, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए आप सरकार को ठहराया जिम्मेदार

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह वारिंग ने राज्य में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर आम आदमी सरकार की खिंचाई की और कहा कि ये राज्य सरकार की विफलता और पुलिस की नाकामी के कारण हुआ है।

चंडीगढ़ में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए वारिंग ने कहा कि मूसेवाला की हत्या राज्य सरकार की विफलता और पुलिस की नाकामी के चलते हुई है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कि इसकी जांच एनआईए के एक मौजूदा न्यायाधीश के तहत की जानी चाहिए। ये एक राजनीतिक हत्या है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह वारिंग का कहना है कि सिद्धू की सुरक्षा क्यों कम की गई?

2 महीने में एक कबड्डी खिलाड़ी समेत 40-45 लोगों की जान चली गई। हम केंद्रीय गृह मंत्री, राज्यपाल से मिलेंगे और हाईकोर्ट में भी अपील करेंगे।

इस बीच कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने भी सिद्धू मूसेवाला के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Related Posts

1 of 807

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *