न्यूज़भारत

नहीं रहे बॉलीवुड सिंगर केकेः 53 साल की उम्र में तोड़ा दम, कॉन्सर्ट के बाद बिगड़ी थी तबीयत

बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर गायक केके का निधन हो गया है। सिंगर ने 53 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

केके मंगलवार शाम दक्षिण कोलकाता के नजरूल मंच पर सर गुरुदास महाविद्यालय द्वारा आयोजित कंसर्ट में परफॉर्म करने के बाद उनकी तबियत बिगड़ गई। इसके बाद वे अपने होटल के लिए निकल गए, जहां वे अचानक गिर पड़े।

इसके बाद उन्हें रात करीब 10 बजे कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

केके का पूरा नाम कृष्ण कुमार कुन्नथ है। केके 53 साल के थे। उन्होंने हिंदी में 200 से ज्यादा गाने गाए हैं। उन्होंने फिल्म हम दिल दे चुके सनम जैसी फिल्म में भी गाने गाए थे।

अपने 25 साल के करियर में उन्होंने बॉलीवुड के साथ तमिल, तेलगु, पंजाबी फिल्मों के लिए भी गाने गाए थे। अपनी सुरीली आवाज और दमदार परफॉर्मेंस की वजह से दुनिया भर में काफी लोकप्रिय थे।

केके के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। कई हस्तियों ने शोक जाहिर किया है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 741

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *