न्यूज़भारत

LPG गैस सिलेंडर पर सब्सिडी पाने वालों को झटका, अब इन्हीं अकाउंट में आएंगे पैसे

रसोई गैस सिलेंडर के उपभोक्‍ताओं के लिए बड़े ही काम की खबर है। जी दरअसल केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को सीमित कर दिया।

सब्सिडी ले रहे लाखों उपभोक्ताओं को अब बाजार मूल्य का भुगतान करना होगा। उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त कनेक्शन पाने वाली केवल 9 करोड़ गरीब महिलाओं और अन्य लाभार्थियों को ही अब सब्सिडी मिलेगी।

केंद्रीय वित्तमंत्री सीतारमण ने कहा कि उज्जवला योजना के लाभार्थियों को प्रति वर्ष 12 सिलेंडर के लिए 200 रुपए प्रति सिलेंडर सब्सिडी मिलेगी।

वित्तमंत्री ने पेट्रोल और डीजल में कटौती की घोषणा करते हुए इसकी जानकारी दी थी। वित्तमंत्री ने बताया था, ‘इस कदम से सालाना लगभग 6100 करोड़ रुपए का राजस्व प्रभावित होगा।’

बता दें मई में दूसरी बार कीमतों में वृद्धि के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1003 रुपए तक पहुंच गई। मुंबई में घरेलू एलपीडी सिलेंडर की कीमत 1002.50 रुपए है। कोलकाता में इसकी कीमत 1029 रुपए और चेन्नई में 1058.50 रुपए है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *