न्यूज़भारतमनोरंजन

इस दिन रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म Drishyam 2, इस नए हीरो की होगी एंट्री

अजय देवगन की फिल्म “Drishyam 2” का पोस्टर आज आया है सामने, इसके साथ ही मूवी की रिलीज़ डेट भी आ चुकी है। यह फिल्म फिल्म 18 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साथ ही “Drishyam 2” में श्रिया सरन, तब्बू, इशिता दत्ता और अक्षय खन्ना भी नज़र आएंगे। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में पूरी हो चुकी है।

https://www.instagram.com/p/CfDgjFav6lB/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

शूटिंग कंप्लीट होने के बाद फिल्म मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को भी अनाउंस कर दिया है। बता दें कि फिल्म के पहले पार्ट “Drishyam” में अजय ने विजय सलगांवकर का किरदार निभाया था। आप सभी को याद होगा कि कैसे दसवीं फेल विजय सलगांवकर ने इस फिल्म में अपनी बेटी और परिवार की रक्षा करने के लिए आईजी मीरा एम देशमुख को गुमराह किया था। इस फिल्म को इसकी सस्पेंस भरी कहानी की बजह से खूब पसंद किया गया था और ‘दृश्यम 2’ भी रोमांच, ड्रामा और एक्साइमेंट से भरी होने वाली है।

फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक हैं। अक्षय खन्ना को छोड़कर सभी एक्टर्स ‘दृश्यम’ में भी थे। मेकर्स ने अक्षय खन्ना को लेकर नए किरदार को फिल्म में कास्ट किया है। यह अजय और अक्षय की एक साथ चौथी फिल्म होने वाली है। इससे पहले दोनों ने एक साथ ‘आक्रोश’ में काम किया था। करीब12 साल के लंबे समय के बाद दोनों एक साथ फिल्म में नज़र आ रहे हैं। अजय और अक्षय एक साथ ‘दीवानगी’ और ‘एलओसी’ में भी काम कर चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में अक्षय का किरदार एक सख्त, स्मार्ट, समझदार और तेज तरार्र पुलिस वाले का होगा, जो तब्बू का करीबी सहयोगी होगा और जांच में उसकी मदद करेगा। फिल्म में अक्षय अजय के किरदार से पूछताछ करते हुए नज़र आएंगे। अजय देवगन ने “Drishyam 2” की शूटिंग शुरू होने को लेकर बीते फरवरी में इसकी घोषणा कर दी थी।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 888

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *