मनोरंजनवायरल

Kiara Advani ने Jugjugg Jeeyo के Song ‘नैन ते हीरे’ को दी अपनी आवाज, देखिए क्यूट वीडियो

भारत की ड्रीम गर्ल Kiara Advani न सिर्फ एक शानदार एक्ट्रेस हैं, बल्कि एक प्रभावशाली सिंगर भी हैं। जी हां! हाल ही में कियारा ने अपने सिंगिंग टैलेंट की एक छोटी सी झलक पेश करते हुए अपने लेटेस्ट सॉन्ग ‘नैन ते हीरे’ की कुछ लाइनें गुनगुनाई हैं, जिसके बाद इंटरनेट पर हर तरफ इसी की ही चर्चा हो रही है।

अपकमिंग फिल्म Jugjugg Jeeyo के इस लेटेस्ट ट्रैक को गुरु रंधावा ने अपनी आवाज दी हैं। ऐसे में Kiara Advani ने उनके इस ट्रैक को अपनी आवाज में गाते हुए सोशल मीडिया पर लव सॉन्ग को सबके सामने बेहद खूबसूरती से पेश किया है।

https://www.instagram.com/reel/CfDdZhnoEgG/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

इंडस्ट्री के सबसे चहेते और बैंकेबल स्टार्स में से एक के रूप में उभरकर सामने आने वाली Kiara Advani ने बॉलीवुड के टॉप मोस्ट स्टार्स में अपनी खास जगह बनाई है, जिसमें सफल फिल्मों की एक प्रभावशाली स्ट्रीक है, जो उनकी बैक टू बैक दमदार परफॉर्मेंस की झलक दिखाती है।

कुछ दिनों पहले बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई Bhool Bhulaiyaa 2 के शानदार परफॉरमेंस के बाद, Kiara Advani अब Jugjugg Jeeyo के शानदार कलेक्शन पर नजर गड़ाए हुए हैं। इस फिल्म को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह उनकी अब तक सभी फिल्मों की कमाई के रिकॉर्ड तोड़ देगी।

Jugjugg Jeeyo के बाद, Kiara Advani जल्द ही एस शंकर की अगली फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू करेंगी, जबकि साल की अपनी तीसरी रिलीज गोविंदा नाम मेरा के लिए भी वो तैयार हैं।

कह सकते है कि कुछ अघोषित प्रोजेक्ट्स की एक दिलचस्प लाइन के साथ, Kiara Advani बॉलीवुड में एक नए युग की शुरुआत करते हुए राज कर रही हैं।

Related Posts

अश्लील गाना और गंदे इशारे… मां-बेटी ने सोशल मीडिया पर बनाई ऐसी रील, लोग भी हुए हैरान

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

बड़ी बहन ने बहनोई से कर ली शादी, अब छोटी बहन बोली- मुझे भी जीजा से प्यार, अजब MP का गजब केस!

खबर इंडिया की। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से रिश्तों को उलझा देने वाला एक अनोखा…

1 of 69

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *