गॉसिपमनोरंजनवायरल

शहनाज गिल सब कुछ पाना चाहती हैं जो उनके भाग्य में है, वायरल हो रहा एक्ट्रेस का एक नया VIDEO

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने बहुत ही कम समय में अपनी पहचान बनाने में सफल साबित हुई हैं. फैंस उन पर खूब प्यार बरसाते हैं. इसी बीच शहनाज गिल का एक वीडियो सामने आया है, जिसे उनके चाहने वाले काफी पसंद कर रहे हैं. इस मजेदार वीडियो में अभिनेत्री को कई सवालों के जवाब देते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो को शहनाज ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया है.

वीडियो में शहनाज गिल इस बार में बात करती हैं कि अब तक उन्होंने क्या हासिल किया है? शहनाज ने अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बात करने से मना करते हुए कहा कि वह केवल अपने आज पर बात करना चाहती है. उन्होंने कहा, ‘मैंने कहीं से कुछ नहीं सीखा, यह सब मुझे मेरे भाग्य की वजह से मिल रहा है. मेरे पास शोहरत और नाम दोनों हैं. मैं अपने संघर्षों के दिनों पर बात करके जीवन में सफलता नहीं पा सकती हूं.’

शहनाज गिल ने आगे कहा, ‘मैं इन सब बातो में अपना और आपका समय बर्बाद नही करना चाहती कि मैंने किसके साथ संघर्ष किया, क्योंकि मेहनत हर कोई करता है. इन बातों को पीछे छोड़कर, आज की बात करते हैं और जो मुझे अच्छा लगता है. मैं वह सब कुछ पाना चाहती हूं जो मेरे भाग्य में है. मैं खुश हूं, क्योंकि मैं भगवान की संतान हूं.’

बाद में, शहनाज ने अपने पसंदीदा अंग्रेजी गानों के बारे में भी बात की, फिर वह चार्ली पुथ का ‘वी डोंट टॉक एनीमोर’ भी गाती हैं. उस गाने में शहनाज ने हल्का बहुत पंजाबी मजा भी जोड़ दिया और इंग्लिश के साथ-साथ उनका पंजाबी मोड़ प्रशंसकों को प्रभावित कर रहा है. शहनाज ने आगे एक लेडीज ओरिएंटेड फिल्म का हिस्सा बनने की इच्छा भी बताई.

वह सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली” के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं, जिसकी शूटिंग अभी चल रही है. कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जो फिल्म के सेट से बताई जा रही थी, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया था.

Related Posts

कार में बैठकर दो लड़कियों ने किया बेहूदा डांस, अश्लीलता पर उठे सवाल, वीडियो पर भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों दो युवतियों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो…

दो भाईयों ने रचाई एक ही लड़की से शादी, अब पत्नी हुई प्रेग्नेंट, तीनों ने रील बनाकर ये बताया

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर से जुड़ी एक अनोखी कहानी…

1 of 67

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *