न्यूज़

मुलायम सिंह यादव की पत्नी का हुआ निधन, उपमुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का आज निधन हो गया। वो पिछले कई दिनों से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती थी, जँहा उनका फेफड़ो के संक्रमण का इलाज़ चल रहा था। साधना गुप्ता भाजपा नेत्री अपर्णा यादव की सास और प्रतीक यादव की माँ हैं।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि “पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की पत्नी श्रीमती साधना गुप्ता जी के निधन का दुखद समाचार मिला,प्रभू पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में जगह दे. आदरणीय श्री मुलायम सिंह जी और परिजनों को ये दुख सहन करने की क्षमता दे! ॐ शांति शांति शांति।”

उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट करके साधना गुप्ता को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की धर्मपत्नी श्रीमती साधना गुप्ता जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।ॐ शान्ति…।”

बता दें, साल 2003 में मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी मालती देवी के निधन के बाद खुद से 20 वर्ष छोटी साधना गुप्ता को दूसरी पत्नी का दर्जा दिया था। साधना गुप्ता उत्तर प्रदेश के इटावा की रहने वाली थी। उनकी शादी 1986 में चंद्रप्रकाश गुप्ता से हुई थी। 7 जुलाई 1978 में उन्होंने प्रतीक यादव को जन्म दिया था। इसके दो साल बाद चंद्रप्रकाश गुप्ता और साधना देवी अलग हो गई थी। इसके बाद साधना गुप्ता सपा नेता मुलायम सिंह यादव के संपर्क में आई थी।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *