न्यूज़

उद्धव ठाकरे ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का किया एलान, अधिकांश सांसदों ने किया समर्थन

आगामी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शिवसेना प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का एलान किया है। इस घोषणा के बाद राजनीतिक हलकों में कयासों का दौर शुरू हो गया है। बता दें, विपक्ष ने अपने उम्मीदवार के तौर पर यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति प्रत्याशी घोषित किया है। वर्तमान में उद्धव ठाकरे महाविकास आघाड़ी सरकार का हिस्सा हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि “हमने राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू जी को समर्थन देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों और आदिवासियों सहित अन्य नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद इस बात का फैसला लिया गया है।” वही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि “हम राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू का पूरा समर्थन करेंगे। हमारे सभी विधायक पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उन्हें वोट देंगे।” मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सांसद संजय रॉउत इस फैसले के खिलाफ थे। लेकिन सभी सांसदों ने एकमत से द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की बात कही।

बता दें, द्रौपदी मुर्मू आज कोलकाता स्थित स्वामी विवेकानंद के पुस्तैनी आवास पर भी गई। इस दौरान सुवेन्दु अधिकारी समेत कई नेता मौजूद थे। वही आज ही आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने भी द्रौपदी मुर्मू के स्वागत में एक समारोह का आयोजन किया था। दरअसल, आंकड़ो का खेल देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि द्रौपदी मुर्मू ही देश की अगली राष्ट्रपति बनेगी। हालांकि विपक्ष के राष्ट्रपति प्रत्याशी यशवंत सिन्हा भी लगातार विभिन्न राजनीतिक दलों से मुलाक़ात करके समर्थन माँग रहे हैं।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *