वायरल

Video: बिल्ली रानी के नखरे हैं हज़ार, नापसंद खाने को सूंघ कर ही लगा दिया ठिकाने

कुत्ते और बिल्ली में यही तो फर्क होता है, कि कुत्ते जितने ही समझदार, शांत, और संजीदा होते हैं, बिल्लियां उतनी ही शैतान, नखरैल और एटीट्यूड दिखाने वाली होती हैं, उन्हें किसी से कोई लेना देना नहीं. अपनी मर्जी और पसंद सर्वोपरी है बस. यकीन न हो रहा हो तो इंटरनेट पर एक सैर कर आईए, जहां बिल्लियों के नकचढ़े स्वभाव के किस्से भरे पड़े मिलेंगे. नफासत तो उनके खून में होता है. रिश्ते में तो शेर की मौसी है लेकिन खुद को उससे कम कहां समझती है वो?

Wildlife viral series में मिलिए नखरैल बिल्ली रानी से. जिन्होंने खाने को सूंघकर ही रिजेक्ट कर दिया. ट्विटर के @CatWorkers अकाउंट पर शेयर वीडियो में एक बिल्ली को जैसे ही मालिक ने चॉकलेट दी, बिल्ली ने पहले उसे सूंघा फिर अच्छी नहीं लगी तो ज़ोर से हाथ मारकर नीचे गिरा दिया. नखरैल कैट को 74 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिले.

थोड़ी गुस्सैल, थोड़ी नखरैल
कैट के तो जलवे हैं तभी तो मैडम इतने गुमान में रहती हैं. इन्हें पालने वाले कलेजे में बसा जो लेते हैं. यही वजह है कि जैसे अपने बच्चे मां-बाप पर रौब दिखाने और फरमाइशी बनने से पीछे नहीं रहते, वैसे ही बिल्ली रानी भी कम नहीं हैं. इनकी भी फरमाइशों की लाइन बड़ी लंबी होती है और पसंद-नापसंद की तो पूछो ही मत. वायरल वीडियो में कैट मैडम को उनके मालिक ने चॉकलेट ऑफर की, लेकिन उसने उसे सूंघकर ही छोड़ दिया. और तो और पसंद नहीं आने पर पंजा मारकर गिरा भी दिया, यानि फुल ऑन बेइज्जती और रिजेक्शन हो गया. तभी तो वीडियो शेयर करने वाले ने कैप्शन दिया ‘Food critic’. इतना देखना था कि कि लोग बिल्ली के इस एटिट्यूड पर समझो फिदा ही हो गए.

महारानी से कम नहीं बिल्ली के जलवे
सभी को बिल्ली का ये नवाबी अंदाज़ बेहद पसंद आया. कुछ लोगों ने लिखा कि इस बिल्ली का अंदाज़ बिल्कुल उनकी अपनी बिल्ली जैसा है. बिल्लियां खुद को लेकर इतनी ज्यादा आत्ममुग्ध, नखरैल, सेल्फिश और शरारती होती है कि उन्हें अपने ही घर में मालिक का ज्यादा देर रहना पसंद नहीं आता. आपको बता दें एक बार एक बिल्ली बीमार होने लगी थी क्योंकि उसका मालिक कई दिन से वर्क फ्रॉम होम करने लगा था, और उसके घर पर रहने से बिल्ली की पर्सनल स्पेस में कमी आ गई थी. डॉक्टरों ने बिल्ली के इलाज के तौर पर बताया कि जैसे ही मालिक फिर से घर से बाहर रहने लगेगा वो खुद ठीक हो जाएगी.

Related Posts

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

10-12वीं की लड़कियों ने स्कूल के प्रोग्राम में किया टॉवेल डांस, मंच पर गिरा तौलिया, देखते रहे बच्चे

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक स्कूल के कल्चरल प्रोग्राम का वीडियो तेजी से…

1 of 14

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *