न्यूज़

राष्ट्रपति कोविंद से मिले प्रधानमंत्री मोदी, विभिन्न पहलुओं पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। पीएम मोदी मुलाकात के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे और दोनों के बीच विभिन्न मसलों पर चर्चा हुई। इस मुलाकात का विस्तृत ब्योरा अभी नहीं मिला है। राष्ट्रपति कोविंद का कार्यकाल 11 दिन बाद 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।  

राष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट करके सिर्फ इतना बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। बता दें, देश में नए राष्ट्रपति के चुनाव का प्रचार चल रहा है। 18 जुलाई को मतदान होगा और 21 जुलाई को नतीजे आएंगे। इस पद के लिए एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला विपक्ष के साझा प्रत्याशी यशवंत सिन्हा से है।

द्रौपदी मुर्मू लगातार अपने लिए समर्थन मांगने के लिए विभिन्न राज्यों के राजनीतिक दलों से जाकर मुलाकात कर रही हैं। उन्हें गैर एनडीए दलों के नेताओं का भी समर्थन मिल रहा है। जिसमें उद्धव ठाकरे, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी जैसे नेता शामिल हैं। वर्तमान आंकड़ो को देखे तो द्रौपदी मुर्मू आराम से राष्ट्रपति चयनित हो जाएंगी। अगर ऐसा हुआ तो वो देश की पहली आदिवासी महिला और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। द्रौपदी मुर्मू पूर्व में झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *