न्यूज़

15th President of India: द्रौपदी मुर्मू बनीं भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति

भारत के पन्द्रवीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चुनी गई है। दूसरे चरण तक द्रौपदी मुर्मू को 5,77,777 और यशवंत सिन्हा को 2,61,062 मत प्राप्त हुए हैं। एक चरण की मतगणना अभी बांकी है। लेकिन जीत के लिए जितने मत चाहिए उन आंकड़े को द्रौपदी मुर्मू ने पार कर लिया है। इस जीत के साथ द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी समुदाय से आने वाली राष्ट्रपति बनी हैं। 25 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी

दूसरे चरण में किसको कितने मत?

राष्ट्रपति चुनाव में दूसरे राउंड की गिनती भी पूरी हो गई है। दूसरे राउंड में द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले हैं। पहले राउंड के 540 वोट मिलाकर अबतक द्रौपदी मुर्मू को कुल 1349 वोट मिले हैं। वहीं यशवंत सिन्हा को अबतक 537 वोट मिले हैं। इसमें पहले राउंड में उनको 208 और दूसरे राउंड में उनको 329 वोट मिले। अब द्रौपदी मुर्मू को मिले कुल वोटों की वैल्यू 4.83 लाख हो गई है। वहीं यशवंत सिन्हा के कुल वोटों की वैल्यू 1.89 लाख है। दूसरे राउंड में 10 राज्यों के वोटों की गिनती हुई है। इसमें कुल मान्य वोट 1138 थे। जिनकी वैल्यू 149575 थी। पहले दूसरे राउंड में मिलाकर 1886 वैलिड वोट गिने गये हैं। इनकी वैल्यू 673175 है।

बड़े जश्न की तैयारी में भाजपा

सुबह से ही देश के कई हिस्सों से जश्न की तस्वीर सामने आ रही है। द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव रायरंगपुर में लोगों के द्वारा जश्न मनाया जा रहा है। वहीं भाजपा के द्वारा भी बिहार, असम, दिल्ली सहित कई राज्यों में जश्न मनाया जा रहा है। दिल्ली भाजपा के द्वारा रोड शो करके जश्न मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी द्रौपदी मुर्मू के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात कर सकते हैं। वहीं भाजपा के द्वारा 1 लाख 35 हजार ऐसे गांव हैं जहां जश्न मनाया जाएगा। यहां आदिवासी लोगों की संख्या ज्यादा है। दिल्ली में बीजेपी रोडशो भी निकालेगी। सांसदों को भी यह काम सौंपा गया है कि वे अपने क्षेत्रों में यह बात पहुंचाये कि मोदी सरकार ने आदिवासी चेहरे को सर्वोच्च पद पर पहुंचाया है।

बिहार में मनाया गया जश्न

राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों में 2 राउंड के बाद NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आगे चल रही हैं। इसी बीच बिहार के पटना में भाजपा नेता और कार्यकर्ता जश्न मनाते देखे गए। बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि ऐसा समाज जो राजनीतिक क्षेत्र में कभी हाशिये पर रहा करता था, उनके नेतृत्व में देश निश्चित तौर पर आगे बढ़ेगा। आज देश के सभी नागरिक उनकी उम्मीदवारी और उनकी जीत से खुश हैं।

विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई

विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि “मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देने में अपने साथी नागरिकों के साथ शामिल होता हूं। भारत उम्मीद करता है कि गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेगा।”

रक्षा मंत्री ने दी बधाई

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी द्रौपदी मुर्मू को जीत पर उनको बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि “राष्ट्रपति चुनाव में प्रभावी जीत दर्ज करने के लिए श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई। वे गाँव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं।आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुँची हैं।यह भारतीय लोकतंत्र की ताक़त का प्रमाण है।”

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 741

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *