न्यूज़

25 जुलाई राशिफल: जानिए आपकी राशि आज क्या कहती है, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

  1. मेष : वाणी में मधुरता रहेगी। मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं।
  2. वृषभ: मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम के बावजूद यथोचित परिणाम संदिग्ध है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं।
  3. मिथुन: आत्मसंयत रहें। मन परेशान हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। खर्च भी बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। क्रोध की अधिकता रहेगी। रुके हुए कार्यपूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है।
  4. कर्क: पुराने काम फायदेमंद हो सकते हैं। कोई पुराना मित्र भी अचानक काम आ सकता है। धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपके लिए जो भी काम खास हो उसे आज ही कर लें। दिन शांति से बीतेगा।
  5. सिंह: आज के दिन आपके लिए बेहतर होगा कि आप बेवजह के गुस्से से बचें। हालांकि आर्थिक तनाव रहेगा, लेकिन गुस्सा खत्म नहीं होगा, लेकिन इसे सुलझाना और भी मुश्किल हो जाएगा। दूर यात्रा का योग बहुत प्रबल है, जिसमें खट्टे-मीठे दोनों प्रकार के अनुभव होंगे।
  6. कन्या: आज आपकी कल्पना शक्ति आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करेगी। आप अपना काम पहले से बेहतर तरीके से पूरा करेंगे। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप किसी तरह का लेन-देन करने जा रहे हैं तो किसी बड़े की राय लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
  7. तुला: आज का दिन आपको अपनी परेशानियों से निजात मिलेगी। किसी खास व्यक्ति से आपका परिचय होगा, जिससे आपको फायदा होगा। आपकी कोई खास चीज खोने से आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन आप फिर भी लोगों के साथ प्रसन्न नजर आएंगे। यदि किसी से रुपए पैसे का लेनदेन चल रहा है, तो उनसे आपको सावधान रहना होगा।परिवार के लोगों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।
  8. वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए काफी मेहनत भरा रहेगा। आपके कुछ अच्छे नए दोस्त भी बनेंगे। यदि आप किसी साझेदार के साथ मिलकर नए प्रोजेक्ट को शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस में कोई खास परिवर्तन हो सकता है, जिससे आपके काम भी बनते नजर आएंगे।
  9. धनु: आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा, उनकी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी और किसी से मिलकर रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।कार्य क्षेत्र में भी लाभ मिलेगा। निवेश करने वाले लोगों के साथी धोखा दे सकते है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर ध्यान लगाना होगा, तभी वह किसी परीक्षा में भी सफलता हासिल कर सकेंगे।
  10. मकर: 11:33 am के बाद चन्द्रमा खष्ठम व शनि इस राशि में गोचर कर रहे हैं।आर्थिक लाभ हो सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।हरा व बैगनी रंग शुभ है।घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं।तिल का दान करें।
  11. कुंभ: राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।आज दिवस में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। बैगनी व नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जॉब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। शनि के द्रव्य तिल का दान करें।
  12. मीन: शुक्र व बुध धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। राजनीति में सफलता के संकेत हैं। आज संतान की सफलता से खुश रहेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।

(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 742

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *