न्यूज़

पत्नी रूठकर मायके चली गई, मनाने जाना है…वायरल हुई लीव एप्लीकेशन

यूपी के कानपुर के प्रेम नगर स्थित खंड शिक्षा कार्यालय में तैनात एक लिपिक की लीव एप्लीकेशन सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।

एप्लीकेशन में लिपिक शमशाद अहमद ने अवकाश के लिए जो वजह बताई है वह भी खास है।

चिट्‌ठी में उन्होंने लिखा, “पत्नी से प्यार-मोहब्बत की बात को लेकर कुछ तकरार हो गई है। पत्नी रुठ कर बड़ी बेटी और उसके दो बच्चों को लेकर मायके चली गई है। जिसके कारण प्रार्थी मानसिक रूप से काफी आहत है। उसे मायके से मनाकर लाने के लिए गांव जाना पड़ रहा है। अत आपसे निवेदन है कि 4 तारीख से 6 तारीख तक का अकास्मिक अवकाश स्वीकार करने के साथ ही स्टेशन छोड़ने की अनुमति प्रदान करें।”

शमशाद की लीव एप्लिकेशन उनके विभाग में चर्चा का विषय बनी हुई है।

शमशाद अहमद ने 4 अगस्त से 6 अगस्त तक अवकाश पर रहने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम नगर को लेटर लिखा है। उसमें उन्होंने अवकाश की वजह बताई है कि उनकी पत्नी से उनकी लड़ाई हो गई है। जिस वजह से वह मानसिक रूप से बहुत आहत है। पत्नी को मनाकर वापस लाने के लिए गांव जाना पड़ रहा है।

रोचक अंदाज में लिखा गया यह पत्र मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। चंद घंटों में यह पत्र बेसिक शिक्षा विभाग में चर्चा का विषय बन गया।

लिपिक शमशाद ने बताया कि जो सच्चाई थी, उसी को वजह बताकर लिखित प्रार्थनापत्र दिया है। अब अवकाश स्वीकृत होने का इंतजार है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 742

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *