न्यूज़भारत

आजम खान फिर जाएंगे जेल? रामपुर में गवाह को धमकाने का आरोप, केस दर्ज

सपा विधायक और पूर्व मंत्री आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिख रही हैं। आजम पर गवाह को धमकाने का आरोप लगा है। इसी आरोप में आजम समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 2019 में दायर एक मामले के गवाह ने केस दर्ज कराया है। जमानत पर चल रहे व्यक्ति का किसी गवाह को धमकी देना गंभीर मामला माना जाता है। ऐसे में इस बात की चर्चा है कि क्या आजम खान फिर से जेल जाएंगे? 

महीनों तक जेल में रहे आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद बाहर आने का मौका मिला था। आजम खान पर 2019 में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। अब इसी मामले में गवाह को धमकाने का आरोप है। 2019 में दर्ज मुकदमे में पीड़ित नन्हे गवाह है।

आरोप है कि आजम खान की ओर से उसे धमकाया जा रहा है। शहर कोतवाली में आजम खान समेत 6 अज्ञात लोगों पर मकुदमा दर्ज हुआ है। आजम पर धारा 147, 195-A, 506 और 120B में मुक़दमा दर्ज किया गया है।

इससे पहले आजम खान धोखाधड़ी के मामले में करीब 27 महीने तक सीतापुर जेल में बंद रहे थे। 19 मई को सपा नेता आजम खान जेल से बाहर आए थे। इसके बाद से आजम लगातार बीजेपी पर हमलावर हैं। कभी इशारों में कभी सीधा निशाना साधते रहे हैं। 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 741

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *