न्यूज़

गृहमंत्री अमित शाह 22 अगस्त को भोपाल दौरे पर, मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

मध्य प्रदेश में 22 अगस्त को दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगने जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं, खास बात यह है कि अमित शाह के साथ चार राज्यों के मुख्यमंत्री भी मध्य प्रदेश के के दौरे पर आ रहे हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हैं, चार राज्यों के सीएम के साथ होने वाली बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे।

दरअसल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 अगस्त को मध्य क्षेत्रीय परिषद की मीटिंग होने जा रही हैं, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे, ऐसे में प्रदेश में शाह के दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। मध्य प्रदेश में होने जा रही इंटर स्टेट काउंसिल की मीटिंग में चार राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे, जिसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। क्योंकि मध्य क्षेत्रीय परिषद में मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य शामिल हैं।

बता दें, मध्य प्रदेश में होने वाली इस बैठक का उद्देश्य आपसी समन्वय, आर्थिक और सामाजिक विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा कर केंद्र सरकार से समाधान निकालना है। बता दें कि मध्य क्षेत्रीय परिषद का गठन राज्य पुनर्गठन आयोग की सिफारिश पर 1956 में किया गया था। इसके तहत सभी राज्यों को 6 परिषद में बांटा गया है। बैठक में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की नक्सली समस्या को केंद्र की मदद से नियंत्रित करने को लेकर चर्चा, साथ ही क्षेत्र में बढ़ते साइबर अपराध, छत्तीसगढ़ गठन के बाद लंबित मामले और उत्तर प्रदेश के साथ संयुक्त केन बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलख्ंड को मिलने वाले पानी के मुद्दे पर बातचीत होगा। इससे पहले मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक 2020 में छत्तीसगढ़ में आयोजित हुई थी जिसमें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शामिल हुए थे। जबकि इस बार इस बैठक आयोजन मध्य प्रदेश में किया जा रहा है।

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *