न्यूज़भारत

बिहार: विपक्ष के नेता ने किया खुलासा, CBI के अभियुक्त का CM हाउस से कनेक्शन

विधानसभा अध्यक्ष से बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बने विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भ्रष्टाचार के सवाल पर एक बार फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है । विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश कुमार की सरकार पर कौशल विकास योजना में करोड़ों के घपले का आरोप लगाया है। पार्टी कार्यालय में आयोजित कर उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षण और प्लेसमेंट दिए बगैर एजेंसी के द्वारा करोड़ों की राशि गवन किया गया। एजेंसी के बड़े पदाधिकारी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीधा संबंध है। उन्होंने बताया कि एमकेसीएल नामक एजेंसी के जिस अधिकारी पर करोड़ों के गबन के आरोप में कोर्ट में केस चल रहा है उसे सीएम हाउस बुलाया गया और वहां उससे स्किल डेवलपमेंट का प्रेजेंटेशन दिलाया गया।

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने  राजस्व पर्षद के अपर सदस्य सुधीर कुमार का एक पत्र प्रेस के सामने रखा।  यह पत्र 12 अप्रैल 2021 को श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव को भेजा गया था।  पत्र में छह बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई थी।  पूछा गया था कि किसके आदेश से कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष को सीएम आवास पर आयोजित मीटिंग में बुलाया गया? पत्र में पूछा गया है की जिस विवेक सावंत के खिलाफ के मामले में सीबीआई कोर्ट में मुकदमा दर्ज है, वह सीएम आवास पर स्किल डेवलपमेंट का प्रेजेंटेशन कैसे दे रहा था?राजस्व पर्षद में 9 अप्रैल 2016 की कार्यवाही का डिटेल भी मांगा है। यह भी पूछा गया है कि उस बैठक में कौन-कौन लोग उपस्थित थे और बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने स्किल डेवलपमेंट के तहत इस योजना को कार्यान्वित किया?

विपक्ष के नेता ने कहा कि राज्य में श्रम संसाधन विभाग के द्वारा कौशल विकास मिशन का मामला विधानसभा में उठाया गया था मार्च 2020 में 4 विधायकों ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया था। आरोप लगाया गया था कि कौशल विकास मिशन में प्रशिक्षण देने के लिए चयनित नॉलेज पार्टनर एमकेसीएल पुणे के द्वारा 5 सालों में मात्र 10 से 20% युवाओं को ही प्रशिक्षित किया गया।  पर एजेंसी ने सरकार से पूरा का पूरा भुगतान प्राप्त कर लिया। 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *