न्यूज़भारत

शराब घोटाले में सीबीआई की बड़ी करवाई, मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर की हुई तलाशी

दिल्ली में कथित शराब घोटाले को लेकर सीबीआई जांच का सामना कर रहे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर की तलाशी ली गई। गाजियाबाद के वसुंधरा स्थित मेवाड़ कॉलेज के पीएनबी बैंक में सीबीआई की टीम ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी की मौजूदगी में तलाशी ली। एक बैंक अधिकारी और सिसोदिया की के सामने सीबीआई की टीम लॉकर की तलाशी ली।

तलाश के बाद बाहर निकले मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि लॉकर में भी कुछ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि सीबीआई घर पर रेड की वहा कुछ नहीं मिला, लॉकर में भी कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सेविंग के कुछ 70-80 हजार रुपए रखे हुए थे।

इससे पहले 19 अगस्त को मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई ने 14 घंटे तक तलाशी ली थी। सीबीआई ने उनके घर से कुछ दस्तावेज और डिवाइस अपने कब्जे में लिया था। सीबीआई ने उनके लॉकर को भी सीज करा दिया था। आज सिसोदिया की मौजूदगी में इसे खोला गया है। रविवार को सिसोदिया ने ट्वीट करके यह जानकारी दी थी कि सीबीआई की टीम अब लॉकर की जांच करने जा रही है।

सिसोदिया ने कल ट्वीट किया, ”कल सीबीआई हमारा बैंक लॉकर देखने आ रही है। 19 अगस्त को मेरे घर पर 14 घंटे की रेड में कुछ नहीं मिला था। लॉकर में भी कुछ नहीं मिलेगा। सीबीआई का स्वागत है। जांच में मेरा और मेरे परिवार का पूरा सहयोग रहेगा।”

बता दें, दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना की सिफारिश पर सीबीआई ने कथित शराब घोटाले को लेकर केस दर्ज किया है। इसमें मनीष सिसोदिया को आरोपी नंबर एक बनाया गया है। सिसोदिया दिल्ली के आबकारी मंत्री भी हैं। दिल्ली की नई शराब नीति में कई तरह की गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, दिल्ली सरकार सिसोदिया को बेकसूर बताकर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार पर केजरीवाल का रास्ता रोकने की कोशिश करने का आरोप लगा रही है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *