न्यूज़बिहारभारत

सुशील मोदी ने बिहार के एक और मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- नीतीश ने दूध की रखवाली का जिम्मा बिल्ली को दिया

राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने राजद कोटे के एक और मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने खनन मंत्री रामानंद यादव को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि सीएम ने दूध की रखवाली का जिम्मा बिल्ली को दे दिया है। राजद प्रमुख लालू यादव का संबंध बालू माफियाओं से होने की बात कहते हुए सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री से खनन विभाग राजद कोटे से लेने का आग्रह किया। मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार शुचिता की बात करते हैं तो हमने जो सवाल उठायें हैं उसका जवाब दें।

सुशील मोदी ने राजद प्रमुख लालू यादव का संबंध बालू माफियाओं से होने का सबूत पेश किया है। उन्होंने कहा कि बालू माफिया सुभाष यादव और पूर्व विधायक अरुण यादव का लालू परिवार से काफी करीबी संबंध है। बालू से अवैध कमाई से एक पार्टी विशेष की तिजोरी को भरा जा रहा है। इस धंधे में राजद के लोग शामिल हैं। ऐसे में खनन विभाग जिसके अंदर ही बालू का कारोबार होता है उस विभाग का मंत्री रामानंद यादव को बनाया गया। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खनन मंत्री रामानंद यादव को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें। साथ ही यह विभाग राजद कोटे से अलग करें।

सुशील मोदी ने कहा कि अब खनन विभाग के पदाधिकारियों को कार्यालय में घुसकर धमकी दी जा रही है। पूर्व मंत्री कार्तिक कुमार फरार हैं। उन्होंने कहा कि कार्तिक अपने माल में ठाठ से बैठे हुए हैं। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उसी तरह से खनन अधिकारी को धमकी देने वाले माफिया पर कोई कार्रवाई होगी? सुशील मोदी ने कहा कि एक कहावत है कि दूध की रखवाली बिल्ली को…..। ऐसा ही हुआ है। माइंस डिपार्टमेंट उस पार्टी और व्यक्ति को दिया गया जिसका पूरा संबंध बालू माफिया से है।

मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार मुद्दों पर बात करें, इधर उधर की बात न करें। हमने जो सवाल उठाए हैं, उसका जवाब दें। मोदी ने कहा कि हम पर रामानंद यादव ने आरोप लगाए थे। इस पर उन्हें नोटिस दिया गया है। दो-चार दिनों में मानहानि का केस भी दर्ज किया जाएगा। इसी तरह के आरोप मनोज झा ने लगाए थे। हम ने मानहानि का मुकदमा किया था। कोर्ट ने पिछले हफ्ते ही संज्ञान लिया है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 750

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *