न्यूज़

अब बिना पासपोर्ट के यात्रा व बिना लाइसेंस के ड्राइविंग कर सकेंगे किंग चार्ल्स

ब्रिटेन के राजा चार्ल्स-तृतीय अब बिना पासपोर्ट के यात्रा कर सकते हैं और बिना लाइसेंस के गाड़ी चला सकते हैं।

चार्ल्स-तृतीय का जन्मदिन 14-नवंबर को होता है इसलिए उनके ‘ऑफिशियल बर्थडे’ के लिए गर्मियों का महीना चुना जा सकता है। वह कंपनियों/व्यापारियों को रॉयल वॉरंट दे सकते हैं और रॉयल वॉरंट वाली कंपनियों में कैडबरी और जैगुआर कार्स शामिल हैं।

बता दें कि एलिजाबेथ के निधन के बाद अब ब्रिटेन के राजा चार्ल्स हैं लेकिन अभी उनके राज्याभिषेक में महीनों लग सकते हैं। इसके लिए प्रिवी काउंसिल के सदस्यों को एक बैठक के लिए बुलाया जाएगा।

इस काउंसिल के सदस्य राज्य के मामलों पर महाराजा को सलाह देते हैं। परंपरागत रूप से महाराजा के रूप में राज्याभिषेक के दौरान चार्ल्स एक घोषणा पत्र पढ़ेंगे और चर्च ऑफ स्कॉटलैंड के संरक्षण की शपथ लेंगे।

चार्ल्स के महाराजा बनने के साथ ही ब्रिटेन के राष्ट्रगान, स्टाप में भी बदलाव होगा। दरअसल ब्रिटेन का नेशनल एंथम 1952 से ही एक रहा है। ऐसे में एलिजाबेथ के निधन के बाद अब चार्ल्स के महाराजा बनने पर राष्ट्रगान में भी बदलाव होगा। अभी राष्ट्रगान में ‘गॉड सेव अवर ग्रेसियस क्वीन’ वाक्य है, ऐसे में अब इसकी जगह अब ‘गॉड सेव अवर न्यू ग्रेसियस किंग’ होगा। हालांकि इस बदलाव के साथ लोगों को राष्ट्रगान गाने में थोड़ा समय लग सकता है।

चार्ल्स के महाराजा बनने के बाद प्रार्थना के शब्दों, पोस्ट बॉक्स, रॉयल आर्म की बनावट, रॉयल वॉरंट और स्टांप में बदलाव होंगे। वहीं ब्रिटेन की करेंसी में भी एलिजाबेथ द्वितीय की जगह चार्ल्स की फोटो हो सकती है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 741

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *