न्यूज़

Today Horoscope : दैनिक राशिफल 11 सितंबर ( Sunday)

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

  1. मेष : पत्नी से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार में आमदनी में बढ़ोतरी होगी। योजनाओं में बड़ा बदलाव हो सकता है।
  2. वृषभ: पति-पत्नी के बीच तनाव हो सकता है। विदेश में कार्यरत नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ है। पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
  3. मिथुन: घर परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय शुरू करने की योजना में सफलता मिलेगी।
  4. कर्क: आज का दिन आपके लिए पैतृक संपत्ति दिलवाने में मदद कर सकता है। आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र तो रचेंगे,लेकिन वह उसमें खुद ही फंस जाएंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद आज आपको परेशान तो करेगा,लेकिन उसका समाधान भी आप जल्दी खोज सकते हैं। आप अपने कौशल से कोई बड़ा काम करके सफलता पा सकते हैं।
  5. सिंह: आज के दिन नौकरी कर रहे जातक अपने कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। यदि आप नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य में हाथ आजमाना चाहते हैं,तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी। मान सम्मान में वृद्धि होने के कारण आप हर कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे।
  6. कन्या: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको घर परिवार में जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है। व्यापारिक मामलों में आपको पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा। आर्थिक परेशानियों का आज आपको हल मिलेगा। आप अपने आर्थिक और घरेलू जीवन में तालमेल बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। मित्रों के साथ आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।
  7. तुला: आज आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। माँ की बीमारी परेशान कर सकती है। उनका ध्यान बीमारी से हटाकर किसी और चीज़ पर लगाने की कोशिश करें। दफ़्तर का माहौल आज आपके लिए काफ़ी मुश्किल हो सकता है। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें।
  8. वृश्चिक: आज आप अपनी मेहनत के जरिए परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब रहेंगे। बिजनेसमैन किसी नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। किसी जरुरी काम में भी सफलता मिल सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतर है। मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर डालें, आपका दिन अच्छा बीतेगा।
  9. धनु: आज आपको अपना सच्चा प्यार मिलने की संभावना है। हालांकि इसके लिए आपको परिवार के किसी सदस्य की मदद लेनी पड़ सकती है। नौकरी पेशा लोगों के लिए कार्य क्षेत्र में बाहरी अवसर मिलने के योग हैं। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। पैसों को लेकर सावधानी रखें। चोट लगने की भी आशंका है।
  10. मकर: संयत रहें। क्रोध से बचें। वाहन सुख में कमी आ सकती है। किसी सम्पत्ति से आय में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। धार्मिक या मांगलिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में जिद्दीपन हो सकता है। कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। किसी पुराने मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। संबंधों में मधुरता आएगी।
  11. कुंभ: मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। उच्च शिक्षा के लिए घर-परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार की सुख-सुविधाओं का विस्तार हो सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।
  12. मीन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। सन्तान के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 742

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *