धर्म -अध्यात्मन्यूज़भारतसमाज

इस बार नौ दिनों की होगी नवरात्रि, कलश स्थापना 26 सितंबर को, नोट कर लें महाष्टमी, महानवमी, विजय- दशमी की सही डेट

शारदीय नवरात्र में इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होगा और इसी वाहन पर सवार होकर मां का प्रस्थान भी होगा। यह जानकारी पंडित सुधानंद झा ने दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को मां का आगमन और बुधवार को प्रस्थान है। दोनों ही दिनों में मां का वाहन हाथी होगा। हाथी पर आगमन-प्रस्थान से आशय समाज, देश और विश्व पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। धन्य-धान से लोग परिपूर्ण होंगे। लेकिन बाढ़ का खतरा बना रहेगा। कहीं अतिवृष्टि तो कहीं अनावृष्टि के कारण सुखाड़ की स्थिति पैदा होगी। इससे समाज को निबटना होगा। हाथी पर आगमन-प्रस्थान से मतलब शुभ वृष्टि और सुखद भविष्य। रोग, शोक, ताप सब दूर होता है।

इस बार नौ दिनों की नवरात्रि है। 26 सितंबर को कलश स्थापना है। 2 अक्तूबर को महासप्तमी, 3 को महाष्टमी, 4 को महानवमी और 5 अक्टूबर को विजया दशमी है। एक भी दिन तिथि क्षय नहीं है। महालया 25 सितंबर को है। जमशेदपुर में भव्य तरीके से दुर्गा पूजा का त्योहार मनता है। पूजा-पंडालों में मां की प्रतिमा स्थापित की जाती है। तंत्र और वैष्णव दोनों पद्धति से पूजा होती है।

आगमन-प्रस्थान की सवारी का जीवन पर पड़ता है असर :ऐसी मान्यता है कि मां के आगमन-प्रस्थान की सवारी लोगों के जीवन पर शुभ-अशुभ असर डालती है। मान्यताओं के मुताबिक, मां शेर के अलावा हाथी, घोड़ा, नाव और डोली की भी सवारी करती है। 2021 में मां दुर्गा का आगमन डोली पर हुआ था और प्रस्थान हाथी पर।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 892

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *