न्यूज़वायरलसाइंस टेक

अब भूल जाइए फ्लाइंग कार, यहां देखिए दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक

दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक कही जाने वाली हवरबाइक XTURISMO का अमेरिका में एक ऑटो शो में डेब्यू हुआ है। बाइक की ऑफिशियल टेस्ट ड्राइव का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है।

निर्माता जापानी कंपनी एयरविन्स टेक्नोलॉजीज़ की अगले साल इस बाइक को अमेरिका में लॉन्च करने की योजना है जिसकी कीमत $777,000 (लगभग ₹6.18 करोड़) हो सकती है।

https://twitter.com/Reuters/status/1570597966666207234?s=20&t=J6CzUzLDVLJWrIa5vGq_fg

एयरविन्स कंपनी इस बाइक को जापान में बेच रही है और कंपनी का इरादा सिर्फ इसी मॉडल तक सीमित रहने का नहीं है बल्कि भविष्य में इससे भी छोटी बाइक को सामने लाया जा सकता है।

कंपनी के फाउंडर के मुताबिक वो अभी एक और प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं जिसमें एक और छोटे इलेक्ट्रिक मॉडल को तैयार किया जा रहा है।

इस खास प्रोजेक्ट को पूरा करने में करीब दो से तीन साल का समय लग सकता है और कंपनी का नया प्रोडक्ट साल 2025 तक आने की उम्मीद है। इसके साथ ही नया मॉडल मौजूदा मॉडल से सस्ता भी हो सकता है।

Related Posts

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

1 of 873

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *