न्यूज़भारतमनोरंजन

परिणीति चोपड़ा की फिल्म “कोड नेम तिरंगा” का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज, एक्शन अवतार में दिखी अभिनेत्री

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म “कोड नेम तिरंगा” है। जिसका टीजर और पहला लुक कुछ दिनों पहले शेयर किया गया था। जिसमें अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का एक्शन अवतार देखने को मिला था। फिल्म के टीजर और पहले लुक के बाद अब फिल्म कोड नेम तिरंगा का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ट्रेलर में परिणीति चोपड़ा और एजेंट दुर्गा सिंह की भूमिका में नजर आने वाली है। वो अपने मिशन के बीच अपनी लव लाइफ के साथ संतुलन करती दिखाई देती है। फिल्म कोड नेम तिरंगा का ट्रेलर रिलीज होते ही सुर्खियों में है।

जिसे खुद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा परिणीति चोपड़ा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कोड नेम तिरंगा के ट्रेलर में परिणीति चोपड़ा का एजेंट दुर्गा सिंह के किरदार में जबरदस्त एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। जबकि सिंगर और अभिनेता हार्डी संधू डॉ मिर्जा अली की भूमिका में नजर आ रहे हैं। 2 मिनट 58 सेकंड के ट्रेलर में परिणीति चोपड़ा अपने सभी इमोशंस को छुपाती अपने मिशन को अंजाम देती दिखाई दे रही हैं। अगर हम बात करें फिल्म कोड नेम तिरंगा की कहानी की तो इसकी कहानी साल 2001 में पार्लियामेंट पर हुए अटैक से जुड़ी।

बता दें, पार्लियामेंट पर अटैक करने वाले एक आतंकी के टर्की में छिपे होने की जानकारी के बाद एजेंट को इस सीक्रेट मिशन को पूरा करने के लिए भेजा जाता है। यह एक देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत फिल्म है। जिसमे परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू के अलावा शरद केलकर, देवेंदु भट्टाचार्य और सब्यसाची चक्रवर्ती जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 14 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 887

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *