न्यूज़बिहारभारतराजनीति

लालू प्रसाद यादव रिकॉर्ड 12वीं बार निर्विरोध आरजेडी अध्यक्ष चुने गए

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को बुधवार को रिकॉर्ड 12वीं बार आरजेडी का अध्यक्ष चुना गया।

आरजेडी पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी ने एएनआई को बताया, “पद के लिए सिर्फ लालू यादव ने ही नामांकन किया था, इसलिए उन्हें निर्विरोध चुना गया।”

हालांकि, इसकी औपचारिक घोषणा 10 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली आरजेडी की बैठक में होगी।

जब से पार्टी की स्थापना हुई है तब से लालू प्रसाद यादव की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। देश की राजधानी दिल्ली के बिट्‌ठल भाई पटेल भवन में आयोज राजद के कार्यक्रम में लालू यादव ने नामांकन किया। हालांकि यह चुनाव मात्र औपचारिक था। किसी और ने उनके खिलाफ नामांकन नहीं किया।

https://twitter.com/PathakSNarayan/status/1575036410444541953?s=20&t=TRlNE9ueoInW2DA6yo36Eg

इस अवसर पर पार्टी के विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय कार्यालय में जमकर ढोल नगाड़े बजाए और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 758

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *