न्यूज़भारत

5G लांच पर अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, अखिलेश ने 5G का मतलब बताया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 5जी इंटरनेट सेवा को लॉन्च कर दिया है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने 5जी को भारत का आत्मनिर्भरता का उदाहरण बताया है। इस आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मेरे आत्मनिर्भर भारत के विज़न का विपक्ष मज़ाक उड़ाती थी। लेकिन मुझे विश्वास था कि तकनीक देश के अंतिम लोगों तक आसानी से पहुंचेगा। हालांकि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने 5जी लांच पर ट्वीट करके निशाना साधा है।

अखिलेश ने गिनवाया 5जी का मतलब

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, भाजपा के राज में जनता को 5G पहले से ही मिल रहा है ।G = गरीबी, G = घोटाला, G = घपला, G = घालमेल और G = गोरखधंधा। अखिलेश यादव ने यह ट्वीट प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा 5जी लांच करने के बाद किया गया है।

योगी ने मोदी का किया धन्यवाद

5जी लॉन्चिंग के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में मौजूद थे। उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा, “हम सब प्रधानमंत्री मोदी के आभारी हैं जिन्होंने डिजिटल इंडिया की इस 5th जनरेशन की सुविधा से देश का जोड़ा है और काशी को भी जोड़ा है। मैं उन्हें धन्यवाद करता हूं।”

राजनाथ सिंह ने भी प्रधानमंत्री का जताया आभार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मौके पर ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा, “पीएम श्री नरेंद्र मोदी ने आज लखनऊ समेत देश के कई महानगरों में 5G सेवाओं को लाँच किया है। इससे न केवल इंटरनेट की गति कई गुना बढ़ेगी बल्कि इससे नए आधुनिक उद्यमों और व्यवसायों की प्रगति में भी वृद्धि होगी। देश में 5G जैसी न्यू-एज तकनीकी को शुरू करने के लिए प्रधानमंत्रीजी का आभार।”

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 877

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *