न्यूज़भारत

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं सोनिया गांधी, बेटे राहुल के साथ की पदयात्रा

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी गुरुवार को “भारत जोड़ो यात्रा” में जुड़ी है। कर्नाटक के मंड्या जिले में पहुँच कर सोनिया गांधी इस पदयात्रा में शामिल हुई है। अगले दो दिनों तक सोनिया गांधी इस पदयात्रा में शामिल रहेंगी। शुक्रवार को प्रियंका गांधी भी भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने वाली है। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी और सोनिया गांधी की पदयात्रा के दौरान की तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा, “ये कदम भरोसे के हैं…ये कदम भारत जोड़ने निकले हैं। भारत जोड़ो यात्रा को अपना आशीर्वाद देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी का आभार।”

राहुल गांधी ने माँ के साथ तस्वीर किया साझा

पदयात्रा के दौरान की एक तस्वीर सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी ने साझा की है। उस तस्वीर के कैप्शन ने राहुल गांधी ने लिखा, “हम पहले भी तूफानों से कश्ती निकाल कर लाए हैं, हम आज भी हर चुनौतियों की हदें तोड़ेंगे, मिलकर भारत जोड़ेंगे।” “भारत जोड़ो यात्रा” के दौरान मंड्या जिले में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कर्नाटक की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “कर्नाटक में शायद हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार है। यह हर चीज़ में 40 प्रतिशत कमीशन लेती है। कर्नाटक के ठेकेदारों ने प्रधानमंत्री को इसको लेकर चिट्ठी लिखी लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इस यात्रा का लक्ष्य इन मुद्दों के लिए लड़ने का है।”

सोनिया गांधी का पदयात्रा में शामिल होने पर कांग्रेस नेता गदगद

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी. के. शिवकुमार ने कहा, “हमें गर्व है कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी यहां आई हैं और हमारे साथ चलेंगी। कर्नाटक में कांग्रेस वापसी कर रही है और भारतीय जनता पार्टी की दुकान बंद होने वाली है।” वहीं कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “भाजपा निर्मित महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार और देश को तोड़ने का जो काम चल रहा है उसके ख़िलाफ़ सोनिया गांधी आज खुद जंग का एलान करेंगी। राहुल गांधी सिद्धांत और इस देश के गरीब, नौजवानों के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं।”

वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी का पदयात्रा में शामिल होने पर अपनी प्रतिक्रिया दिया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी के सभी नेता अपनी पार्टी के लिए काम करते हैं। जहां तक ​​हमारा सवाल है, इसका कोई असर नहीं होगा। इसके अलावा भाजपा ने इस यात्रा को लगातार परिवार बचाओ यात्रा बोल रहे हैं। हालांकि यह भी माना जा रहा है कि इसी पदयात्रा के दौरान ही राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री को लेकर भी फैसला हो सकता है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 741

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *