न्यूज़भारत

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू के बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज के ट्वीट से बवाल, भड़की बीजेपी, महिला आयोग भेजेगा नोटिस

कांग्रेस नेता ने एकबार फिर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अपमानजनक टिप्पणी किया है। कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर चमचागिरी करने का आरोप लगाया है। इसके बाद उदित राज पर भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस ने राष्ट्रपति का अपमान किया है। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी कांग्रेस नेता उदित राज को चिट्ठी भेजा है।

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा?

कांग्रेस नेता उदित राज ने ट्वीट करके कहा, “द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद्द है । कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं । खुद नमक खाकर ज़िंदगी जिएँ तो पता लगेगा।” जब इनके इस बयान के बाद विवाद बढ़ा तो उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, “मेरा बयान द्रोपदी मुर्मू जी के लिऐ निजी है,कांग्रेस पार्टी का नही है।मुर्मू जी को उम्मीदवार बनाया व वोट मांगा आदीवासी के नाम से।राष्ट्रपति बनने से क्या आदिवासी नही रहीं? देश की राष्ट्रपती हैं तो आदिवासी की प्रतिनिधि भी। रोना आता है जब एससी/एसटी के नाम से पद पर जाते हैं फिर चुप।”

भाजपा ने माफी की माँग

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने उदित राज के बयान पर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस नेता उदित राज द्वारा राष्ट्रपति मुर्मू के लिए इस्तेमाल किए गए शब्द चिंताजनक, दुर्भाग्यपूर्ण। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है। कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने भी किया। यह उनकी आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।”

राष्ट्रीय महिला आयोग भेजेगी चिट्टी

कांग्रेस नेता उदित राज के द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर दिए गए विवादित बयान को रिट्वीट करके राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा ने लिखा, “देश की सर्वोच्च शक्ति और अपनी कड़ी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंची महिला के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक बयान। उदित राज को अपने अपमानजनक और अपमानजनक बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। महिला आयोग उन्हें नोटिस भेज रहा है।”

कांग्रेस नेता उदित राज का बयान तब आया जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान गुजरात में थी। उसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा था कि गुजरात में देश का 76 प्रतिशत नमक बनाया जाता है। यह कहा जा सकता है कि सभी देशवासी गुजरात का नमक खाते हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि गुजरात भारत की सांस्कृतिक एकता का दर्पण था, आज भी है और भविष्य में भी रहेगा। गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस के द्वारा पहले भी आपत्तिजनक टिप्पणी किया जा चुका है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 741

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *