हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता अरुण बाली का शुक्रवार सुबह मुंबई में उनके आवास पर निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे।
बाली को धारावाहिक ‘स्वाभिमान’ और सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ में निभाए उनके किरदार के लिए काफी सराहना मिली थी।
बाली के बेटे अंकुश ने मीडिया को बताया कि उनके पिता ‘मायस्थेनिया ग्रेविस’ से पीड़ित थे। उन्हें साल की शुरुआत में ही एक अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था।
अंकुश के मुताबिक इलाज का उनके पिता पर असर दिख रहा था, लेकिन सुबह करीब साढ़े चार बजे उनका अचानक निधन हो गया।
अंकुश ने से कहा ‘‘मेरे पिता हमें छोड़ गए’’। वह ‘मायस्थेनिया ग्रेविस’ से पीड़ित थे। हर दो-तीन दिन में उनके स्वभाव में बदलाव दिख रहा था। उन्होंने उनकी देखभाल करने वाले को कहा कि उन्हें शौचालय जाना है और वापस आने के बाद कहा कि वह बैठना चाहते हैं और फिर वह नहीं उठे।’’
बाली ने अपने अभिनय की शुरुआत प्रसिद्ध फिल्म निर्माता लेख टंडन के टीवी शो ‘दूसरा केवल’ से की थी, जिसमें शाहरुख खान भी नजर आए थे। उन्होंने ‘चाणक्य’, ‘स्वाभिमान’, ‘देस में निकला होगा चांद’, ‘कुमकुम-एक प्यारा सा बंधन’ जैसे धारावाहिकों में भी अहम किरदार निभाए थे।
बाली ‘सौगंध’, ‘राजू बन गया जेंटलमैन’, ‘खलनायक’, ‘सत्या’, ‘हे राम’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘3 इडियट्स’, ‘रेडी’, ‘बर्फी’, ‘मनमर्जियां’, ‘केदारनाथ’, ‘सम्राट पृथ्वीराज’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए थे।
उनकी आखिरी फिल्म ‘गुडबॉय’ इस शुक्रवार यानी आज ही रिलीज हुई है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना लीड किरदारों में हैं।
बाली के परिवार में उनका एक बेटा और तीन बेटियां हैं।
नहीं रहें ‘थ्री इडियट्स’ के ये फेमस कलाकार, आज ही ली अंतिम सांस
Related Posts
Rajasthan Hotel Viral Video: राजस्थान के होटल में नेपाली वेटर से महिला का दिल हो गया खुश, फिर ये वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली: Rajasthan Hotel Viral Video इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो…
एक्ट्रेस ने फिर लगाया हॉटनेस का तड़का, सोफिया अंसारी ने शेयर किया ऐसा वीडियो, फैंस बोले- हमें सिर्फ ये चाहिए
खबर इंडिया की।सोशल मीडिया पर इन दिनों शॉर्ट वीडियो और रील्स का क्रेज तेजी से बढ़…
Meerut Woman Police Officer Video: फिटनेस की शौकीन दरोगा ने पोस्ट किए गंदे वीडियो, UP पुलिस से सस्पेंड हुई अनु रानी, जमकर वायरल हुआ था वीडियो
उत्तर प्रदेश के मेरठ में Meerut Woman Police Officer Video सामने आने के बाद…
Tanya Chatterjee Interview: ‘रोमांटिक सीन में बहकी, गलत तरीके से छुआ, एक्ट्रेस ने शर्म हटाकर किया चौंकाने वाला दावा
एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर **Tanya Chatterjee Interview** को लेकर एक बार…
Chhatrapati Sambhajinagar iPhone EMI Dispute: आईफोन दिला देंगे, नीचे आ जा… पहाड़ी से कूदा बेटा, बचाने में पिता गिरे फिर मां ने भी लगाई छलांग, उजड़ा परिवार
**छत्रपति संभाजीनगर।** **Chhatrapati Sambhajinagar iPhone EMI Dispute** से जुड़ी…
Indore Traffic Signal Reel Case: रील बनाने के लिए ट्रैफिक के बीच सड़क पर लेट गई लड़की, पीछे खड़ी रहीं गाड़ियां, इंदौर का वीडियो वायरल.!
इंदौर। Indore Traffic Signal Reel Case** में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने…
Alwar Principal Viral Video: अपने ही स्कूल की लड़कियों संग बिना कपड़ों के नहाया प्रिंसिपल, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ एक्शन
राजस्थान के अलवर जिले से सामने आया **Alwar Principal Viral Video** मामला स्कूलों…
Nehal Vadoliya Bold Industry: वृंदावन में शूट की गंदी फिल्म-खाया नॉनवेज, पछताई एक्ट्रेस ने किया सबसे बड़ा खुलासा
टीवी और ओटीटी की बोल्ड भूमिकाओं से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नेहल वडोलिया ने…
उफ्फ.. ये किस समाज में आ गए हम, दो लड़कियों के बीच हुआ साइज को लेकर कॉम्पिटिशन, वीडियो भी बनाया.!
खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर दो युवतियों का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…
क्या आप जानते हैं मल्लिका शेरावत का असली नाम, इस वजह से रखा था नया नाम, इंटरेस्टिंग है कहानी
Kanpur Crime News में सामने आया यह मामला कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। उत्तर…















