उत्तर प्रदेशन्यूज़भारत

Ram Mandir: जयपुर में CM योगी ने बताया कि राम मंदिर का निर्माण कार्य कितना हुआ पूरा? जानिए यहां

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम 50% से ज़्यादा पूरा हो चुका है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जयपुर दौरे पर हैं। विराटनगर में रामानंदी पीठ का उन्होंने दौरा किया और आचार्य धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित की।

आपको बता दें कि हिंदू नेता आचार्य धर्मेंद्र का हाल में ही निधन हो गया था। इसी दौरान योगी आदित्यनाथ ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया है।

राम मंदिर का काम 50 फ़ीसदी के पूरा होने के बेहद करीब है। आपको बता दें कि फिलहाल अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य बेहद ही तेजी से चल रहा है।

उन्होंने कहा, “श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन 1949 में शुरू हुआ…1983 में राम जन्मभूमि समिति के गठन के बाद विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में संतों ने इस आंदोलन को आगे बढ़ाया।”

50 फीसदी से आगे बढ़ा काम

राम मंदिर ट्रस्ट का भी मानना है कि जनवरी 2024 के मकर संक्रांति पर भगवान रामलला अपने दिव्य भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। रामलला का मंदिर 20 मीटर लंबा और 20 मीटर चौड़ा होगा।

विशालकाय भूखंड पर वैज्ञानिक पद्धति से मंदिर को बनाया जा रहा है। मंदिर की बुनियाद को सरयू की जलधारा से सुरक्षित रखने के लिए रिटेनिंग वॉल बनाई जा रही है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 887

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *