दिल्लीन्यूज़भारतराजनीति

BJP नेता आदेश कुमार गुप्ता ने केजरीवाल के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, जानिए पूरा मामला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। यह शिकायत दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दर्ज करवाई है। दरअसल, एक वीडियो में दिल्ली सरकार में मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम एक धार्मिक सभा मे शपथ लेते दिखाई देते हैं कि मैं ब्रम्हा, विष्णु, महेश को कभी नहीं नहीं मानूँगा और ना ही पूजा करूँगा। यह वीडियो विजयदशमी के दिन करलोबाग में एक बौद्ध संप्रदाय के द्वारा आयोजित कार्यक्रम का बताया जा रहा है। इस वीडियो में मंत्री राजेन्द्र पाल मंच पर शपथ लेते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस वीडियो के सामने आते ही भाजपा अरविंद केजरीवाल पर हमलावर हो गई है।

दंगा करवाने की कोशिश है: मनोज तिवारी

सांसद मनोज तिवारी ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, “यह दंगा कराने की कोशिश है। यह अरविंद केजरीवाल का क्रूर चेहरा है और अगर ऐसा नहीं है तो वे अपने मंत्री को 24 घंटे में निलंबित करें। अगर वे ऐसा नहीं करते तो यह उनका ही बयान माना जाएगा। हम उनकी पुलिस में शिकायत करने जा रहे हैं।”

इस वीडियो पर सफाई देते हुए मंत्री राजेन्द्र पाल ने भाजपा को देशद्रोही बता दिया है। उन्होंने कहा, “भाजपा देश द्रोही है। अगर मेरी आस्था बौद्ध धर्म में है तो उससे किसी को क्या दिक़्कत है? भाजपा को शिकायत करनी है तो वह करें। भारत का संविधान हमें किसी भी धर्म को मानने की आज़ादी देता है। भाजपा की ज़मीन खिसक रही है और वह आम आदमी पार्टी से डरती है।”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस से की शिकायत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  आदेश कुमार गुप्ता ने संसद मार्ग थाने पहुंच कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इससे जुड़ा तस्वीरें भी आदेश गुप्ता ने ट्विटर पर साझा किया है। साथ ही उन्होंने लिखा, “कोई भी धर्म यह नही सिखाता कि किसी दूसरे धर्म का अपमान किया जाए। आज आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री द्वारा हिन्दू देवी-देवताओं को अपमानित करने के विरुद्ध संसद मार्ग थाने मे नई दिल्ली की डीसीपी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। अरविंद केजरीवाल में यदि जरा सी भी शर्म है तो वे उन्हें तुरंत बर्खास्त करें!”

धर्म परिवर्तन करवाने वाली एजेंसी आप: कपिल मिश्रा

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम का वीडियो को साझा करते हुए लिखा, “केजरीवाल का मंत्री दिल्ली में हिंदुओं को, हिंदू देवी देवताओं को गाली दे रहा है और केजरीवाल गुजरात में जय श्री कृष्णा बोलने का ढोंग कर रहा है। मुफ़्त का सामान देकर गरीब हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराने वाली एजेन्सी बन गयी हैं आम आदमी पार्टी।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 762

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *