न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को भाई दूज की बधाई दी


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को देशवासियों को भाई दूज की बधाई दी और महिलाओं के लिए सम्मान एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।

मुर्मू ने ट्वीट किया कि भाई दूज का त्योहार एक भाई और एक बहन के बीच प्यार और विश्वास का प्रतीक है।

उन्होंने लिखा, “सभी देशवासियों को भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के प्रतीक भाई दूज के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, इस पावन अवसर पर हम सब महिलाओं के लिए सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने के अपने संकल्प को मजबूत करें। मेरी कामना है कि यह पर्व आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाए।”

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *