न्यूज़

सतर्कता जागरूकता सप्ताह- 2022 समारोह का आयोजन

केंद्रीय सतर्कता आयोग ने स्वर्गीय सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन (31 अक्टूबर) के उपलक्ष्य में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया। इसका आयोजन उस सप्ताह के दौरान किया जाता है, जिसमें 31 अक्टूबर की तिथि आती है। इस साल सतर्कता जागरूकता सप्ताह को 31 अक्टूबर से 6 नवंबर, 2022 तक मनाया जा रहा है। इसकी विषयवस्तु इसबार ये है:

“भ्रष्टाचार मुक्त भारत – विकसित भारत”

इस सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन सतर्कता भवन में सुबह 11 बजे आयोग के केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) सुरेश एन पटेल, सतर्कता आयुक्त प्रवीण कुमार श्रीवास्तव और सतर्कता आयुक्त अरविंद कुमार द्वारा केंद्रीय अधिकारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाने के साथ शुरू हुआ। प्रसार भारती ने इस शपथ ग्रहण समारोह की रिकॉर्डिंग की है।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 के एक अगुआ के रूप में केंद्रीय सतर्कता आयोग ने सभी मंत्रालयों/विभागों/संगठनों के केंद्रित क्षेत्रों के रूप में कुछ निवारक सतर्कता पहलों को रेखांकित  करते हुए तीन महीने के एक अभियान को संचालित किया था।

इन छह केंद्रित क्षेत्रों में ये हैं:

1) संपत्ति प्रबंधन

2) संपत्तियों का प्रबंधन

3) रिकॉर्ड प्रबंधन

4) प्रौद्योगिकीय पहल, जिसमें दो मानक शामिल हैं

– वेबसाइट प्रबंधन और अपडेशन (अद्यतन करना)

– ऑनलाइन पोर्टल पर ग्राहकों को सेवा प्रदान करने को लेकर नए क्षेत्रों की पहचान और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बनाने के लिए कदम उठाना

5) जहां भी जरूरी हो दिशा-निर्देशों/परिपत्रों/नियमावली का अपडेशन

6) शिकायतों का निपटान करना

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के एक हिस्से के तहत केंद्रीय सतर्कता आयोग 3 नवंबर को विज्ञान भवन में एक समारोह आयोजित करेगा। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शामिल होने की संभावना है।

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *