हेडलाइंस

जबलपुर में भूकंप के झटके, किसी तरह की क्षति नहीं हुई

मंगलवार को सुबह-सुबह मध्य प्रदेश के जबलपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. लोगों ने सुबह 8.47 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. जानकारी मिली है कि भूकंप के झटके हल्के थे और जानमाल के नुकसान या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. भूकंप के झटकों की सूचना के बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया.

जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र जबलपुर से 35 किलोमीटर दूर था.

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई. बताया गया कि जबलपुर के डिंडोरी में 8.43 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटके महसूस होते ही डिंडोरी, मंडला, जबलपुर, बालाघाट, अनूपपुर, उमरिया में SDRF को अलर्ट कर दिया गया है. भूकंप का केंद्र डिंडौरी से 24 किलोमीटर दक्षिण में बताया जा रहा है.

यहां भी भूकंप के हल्के झटके

मध्य प्रदेश के कई शहरों में आज सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का मुख्य केंद्र जबलपुर जिले में बताया जा रहा है, लेकिन डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी,

उमरिया में भी हल्के झटके दर्ज किए गए हैं.

भूकंप सेंसिटिव है जबलपुर

आपको बता दें कि जबलपुर भूकंप को लेकर संवेदनशील जोन में आता है. यहां लगातार भूकंप के झटके लगते हैं. 1 नवंबर के पहले 21 जून 2022 को भी लगभग 3.4 की तीव्रता से अर्थक्वेक रिकॉर्ड किया गया था. वहीं, अगर याद हो तो साल 1997 में 22 मई को 6.2 रिक्टर स्केल की तीव्रता से भूकंप आया था, जिसमें काफी जानमाल का नुकसान हुआ था.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 613

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *