मनोरंजन

‘वफ़ा ना रास आयी’ गाने का मोहक संगीत और ‘आरुषि’ का अभिनय लाजवाब है।

देवभूमि उत्तराखंड से आने वाली एवं ‘स्पर्शगंगा’ और ‘नमामि गंगे’ की प्रमोटर आरुषि निशंक अपनी फिल्म ‘तारिणी’ लेकर आ रही है।महिला सशक्तिकरण के लिए हमेशा आगे रहने वाली आरुषि निशंक एक अंतर्राष्ट्रीय कत्थक डांसर भी हैं। उन्होंने पिछले 17 वर्षों  में 15 से अधिक देशों में वैश्विक स्तर पर डांस का प्रदर्शन किया है। कहा जाता है कि संगीत की कोई भाषा नहीं होती है। संगीत की असल ख़ूबसूरती इसमें है कि यह लोगों को जोड़ती है। 

आरुषि निशंक और हिमांश कोहली

आरुषि निशंक, जिन्होंने हाल ही में टी-सीरीज के साथ मिलकर  “तारिणी” की घोषणा की है। जिसका पहला गाना 23 अप्रैल 2021 को आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया जा रहा है। अपने संगीत वीडियो “वफ़ा ना रास आयी” में वे “यारियां” फेम अभिनेता हिमांश कोहली के साथ नजर आएंगी।  वफ़ा ना रास आयी को जुबिन नौटियाल ने अपनी मनमोहक आवाज दी है और संगीत वीडियो के लिए मशहूर आशीष पांडा ने इसका निर्देशन किया है।

आरुषि निशंक और हिमांश कोहली

‘वफ़ा ना रास आयी’ आरुषी निशंक की पहली फ़िल्म है, इस म्यूजिक वीडियो का अधिकांश हिस्सा कश्मीर में शूट किया गया है। कश्मीर की बर्फ भरी वादियों में शूट की गई ये म्यूजिक वीडियो जल्द ही लोगों की जुबान पर छा जाएगा। ‘वफ़ा ना रास आयी’ के खूबसूरत दिलकश गीतों में लोग अपनी कहानी तलाशते नजर आएंगे ऐसी उम्मीद की जा रही है।

आरुषि निशंक

टी-सीरीज के प्रमोटर भूषण कुमार जी का कहना है कि इस सरल और मधुर ट्रैक में हिमांश और आरुषि ने अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त किया है। वही गायक जुबिन नौटियाल मानते हैं कि ‘वफा ना रास आई’ गीत के साथ एक भावपूर्ण लगाव है जो मेरे दिल को उदासी से भर देती है। ऐसे गीत जो आपके दिल को छूते हैं, उससे जुड़ने में बड़ा मजा आता है।

आरुषि निशंक

संगीतकार ‘मीट ब्रॉस’ का मानना है कि यह गीत विशेष रूप से आपके दिलों को छू लेगी। आरुषि निशंक और हिमांश कोहली ने अपनी मोहक अभिनय से गीत में जान डाल दी है।

टीजर : वफा ना रास आई

Related Posts

1 of 76

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *