दिल्लीस्वास्थ्य

बढ़ाया गया दिल्ली का ऑक्सीजन कोटा, केजरीवाल ने दी जानकारी

ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहे दिल्ली के अस्पतालों और कोरोना मरीजों के लिए एक राहत की खबर है। आखिरकार स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने दिल्ली को मिलने वाले ऑक्सीजन का कोटा बढ़ा दिया है। इस संबंध में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने दिल्ली का ऑक्सीजन कोटा बढ़ा कर 378 मिट्रिक टन रोजाना से 480 मिट्रिक टन प्रतिदिन कर दिया है। ज्ञात हो कि दिल्ली सरकार ने एक दिन पहले ही बता दिया था कि किस अस्पताल में कितनी ऑक्सीजन बची है। साथ ही ये भी बताया था कि हालात काफी खराब हैं और ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाने के लिए केंद्र से गुहार लगाया गया है।

दिल्ली का एक कोविड अस्पताल
दिल्ली का एक कोविड अस्पताल

केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली का ऑक्सीजन कोटा बढ़ाने पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र का शुक्रिया अदा किया और कहा कि इससे कोरोना से लड़ने में और ताकत मिलेगी। हम केंद्र सरकार के आभारी हैं कि उन्होंने दिल्ली के लोगों की समस्या को समझा और इसका तत्काल निवारण किया।


बताते चलें कि मंगलवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया था कि दिल्ली के अस्पतालों में कुछ ही घंटे का ऑक्सीजन स्टॉक बचा है, इसलिए केंद्र सरकार जल्द से जल्द कुछ इंतजाम करे। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा था कि वे लगातार इस बारे में आग्रह कर रहे हैं, लेकिन अब संकट और गहरा गया है। इसलिए केंद्र सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाई जाए, ताकि कोरोना संक्रमित मरीजों की जान बचाई जा सके।

निरीक्षण करते अरविंद केजरीवाल
निरीक्षण करते अरविंद केजरीवाल

दिल्‍ली में कोरोना वायरस से फैले संक्रमण से हालात भयावह हो गए हैं। हर दिन 20 हजार से ज्‍यादा नए संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। दर्जनों लोगों की इस महामारी से मौत भी हो रही है। मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्‍नी सुनीता केजरीवाल भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। साथ ही मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी खुद को क्‍वॉरंटाइन कर लिया है।

Related Posts

1 of 102

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *