न्यूज़

विद्युत मंत्रालय ने विशेष अभियान 2.0 में भाग लिया

विद्युत मंत्रालय ने अपने विभिन्न संगठनों और सीपीएसई कार्यालयों के साथ भारत सरकार के विशेष अभियान 2.0 में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2022 तक भाग लिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का निपटान सुनिश्चित करना, आंतरिक निगरानी तंत्र को मजबूत करना, रिकॉर्ड प्रबंधन में सुधार करना और कार्यक्षेत्र में सफाई करना था।

केंद्रीय विद्युत एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री तथा विद्युत मंत्रालय के सचिव द्वारा मंत्रालय एवं उसके संगठनों के अधिकारियों के साथ विशेष अभियान 2.0 के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों की साप्ताहिक समीक्षा की जा रही है।

विद्युत मंत्रालय में विशेष अभियान 2.0 के तहत अब तक आयोजित की गई गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट इस प्रकार है:

निस्तारित जन शिकायतों की संख्या : 213

निस्तारित की गई फाइलों की संख्या: 24854

स्वच्छता अभियान के बाद खाली किया गया स्थान (वर्ग फुट में): 2820

उन साइटों की संख्या जिनमें स्वच्छता अभियान चलाया गया: 534

Related Posts

1 of 821

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *