क्रिकेट

रोमांचक मुकाबले में 5 रन से जीती टीम इंडिया, बांग्लादेश की हार

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करके सेमीफाइन में पहुंचने की राह आसान कर ली है। इस रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को भारत के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

मुकाबले में हार झेलने के बाद बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन का मायूस दिखें. शाकिब अल हसन ने कहा है कि उनकी टीम हर बार भारत के खिलाफ मुकाबला जीतने के करीब आ जाती है लेकिन फिनिश लाइन नहीं पार कर पाती.

शाकिब ने मैच की समाप्ति के बाद, ‘यही हमारी कहानी रही है कि जब हम भारत के खिलाफ खेलते हैं, तो हम मुकाबला जीतने के करीब पहुंच जाते हैं लेकिन हम लाइन फिनिश नहीं करते हैं.

यह शानदार खेल था जिसका दोनों टीमों ने लुत्फ उठायाऔर हम यही चाहते थे. अंत में किसी को जीतना है और किसी को हारना होता है. लिटन दास हमारे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं. जिस तरह से लिटन दास ने पावरप्ले में बल्लेबाजी की, उससे काफी गति मिली और यह विश्वास दिलाया कि हम यहां शॉर्ट बाउंड्री होने के चलते टारगेट का पीछा कर सकते हैं.’

शाकिब ने आगे बताया, ‘भारत के टॉप-4 पर नजर डालें तो वे बेहद खतरनाक हैं. हमारी योजना उन 4 खिलाड़ियों को जल्दी आउट करने की थी और इसलिए हमने तस्कीन अहमद से शुरुआत में ही चारों ओवर करवा लिया.

दुर्भाग्य से तस्कीन ने विकेट नहीं लिए लेकिन वह बहुत किफायती थे. हम इस विश्व कप में हम काफी रिलैक्स हैं और क्रिकेट के बारे में ज्यादा बात नहीं कर रहे हैं. हमें एक और मैच खेलना है और हम उस पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं.

टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 184 रनों का स्कोर खड़ा किया था. केएल राहुल ने फॉर्म में वापसी करते हुए 32 बॉल पर 50 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल थी.

वहीं सूर्यकुमार यादव ने चार चौके की मदद से 16 बॉल पर 30 रनों की पारी खेली. विराट कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 64 रनों का योगदान दिया. बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए.

जवाब में बारिश के चलते बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रनों का संशोधित टारगेट मिला था लेकिन वह छह विकेट पर 145 रन ही बना सकी. ओपनर लिटन दास ने अपनी तूफानी पारी के दम पर एक वक्त भारतीय टीम के होश उड़ा दिए थे, लेकिन बारिश के चलते बांग्लादेशी पारी का मोमेंटम गड़बड़ा गया और वह टारगेट तक नहीं पहुंच पाई.

लिटन दास ने 27 बॉल पर 60 रनों की पारी खेली, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल थे. वही नुरुल हसन ने नाबाद 25 और नजमुल हुसैन शंतो ने 21 रनों की पारी खेली. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या ने दो-दो विकेट लिए.

Related Posts

हार्दिक पांड्या की हुई घर वापसी, एक बार फिर थामा मुंबई इंडियंस का दामन; फोटो शेयर कर दी जानकारी

खबर टीम इंडिया की। हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर…

शुभमन गिल को ओपनिंग का क्यों नहीं मिल रहा मौका? केएल राहुल पर टीम इंडिया क्यों है मेहरबान?

केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले 2 टेस्ट में भी प्लेइंग XI में रखा जाएगा।…

हार्दिक फिट हुए तो कौन जाएगा टीम इंडिया से बाहर, इन दो खिलाड़ियों की पक्की है जगह

खबर टीम इंडिया की। वनडे वर्ल्डकप 2023 में भारत का विजयी अभियान जारी है। लगातार…

पति से अलग हुई बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल, कहा- बहुत सोचने के बाद हमने फैसला लिया, लव मैरिज हुई थी

उमाकांत त्रिपाठी।भारतीय बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल ने रविवार देर रात अपने पति…

1 of 50

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *