न्यूज़

मध्य प्रदेश के बैतूल में हुई दुर्घटना, पीएम ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

पीएम मोदी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक सड़क हादसे में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उसी के साथ मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा भी की।

बैतूल के झाल्लर में शुक्रवार तड़के एक एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) की एक खाली बस से टक्कर हो गई। इससे एसयूवी में सवार दो बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई।

यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 36 किलोमीटर दूर भैंसदेही रोड पर हुई।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी एक ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा, “मध्य प्रदेश के बैतूल में एक दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। मृतकों के परिजनों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से इस दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के निकटस्थ परिजन को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 877

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *