न्यूज़

देश के 50वें मुख्य न्यायधीश बनें डीवाई चंद्रचूड़, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज भारत के सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के रुप में डीवाई चंद्रचूड़ को शपथ दिलाई। शपथ लेते ही डीवाई चंद्रचुड़ भारत के 50वें मुख्य न्यायधीश बन गए हैं।

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने अपने पूर्ववर्ती यूयू ललित की जगह ली है जो इससे पहले भारत के मुख्य न्यायधीश थें। आपको बता दें कि नए मुख्य न्यायधीश डीवाई चंद्रचूड़ को कार्यकाल 2 साल को रहेगा। उनका कार्यकाल 10 नवंबर 2024 तक रहेगा।

इससे पहले मुख्य न्यायधीश रहे चीफ जस्टिस यूयू ललित का कार्यकाल केवल 74 दिनों का था।

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के पिता भी भारत के 16वें चीफ जस्टिस रह चुके हैं। वे पूर्व चीफ जस्टिस वाई वी चंद्रचूड़ के बेटे हैं.

चीफ जस्टिस डावाई चंद्रचूड़ को 29 मार्च 2000 को बॉम्बे हाईकोर्ट के अतिरिक्त जज के रूप में नियुक्त किया गया था। 31 अक्टूबर 2013 को उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली थी।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *