न्यूज़

उत्तराखंड का 22वां स्थापना दिवस, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड राज्य स्थापना की 22वीं वर्षगांठ को हर्ष और उल्लास से मनाने के लिए राजधानी देहरादून को दुल्हन की तरह तैयार किया गया है। राज्य के विधानसभा, राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, सचिवालय और तमाम शासकीय कार्यालयों को रंग-बिरंगे लाइटों से प्रकाशमय किया गया है। साथ ही राज्य के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर विभिन्न तरह के कार्यक्रम  आयोजित किए जा रहे हैं।

इस शुभ अवसर पर पीएम मोदी ने भी उत्‍तराखंड के निवासियों को राज्‍य स्‍थापना दिवस की शुभकामनाएं दी है। जिसके बाद इसपर सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने पीएम मोदी का आभार व्‍यक्‍त किया है।

इसी अवसर पर बुधवार को सीएम पुष्‍कर सिंह धामी रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचे और यहं पर परेड का निरीक्षण किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Posts

1 of 847

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *