राजनीति

मैनपुरी से सपा की उम्मीदवार होंगी डिंपल यादव, परिवार की विरासत संभालने का जिम्मा

कद्दावर समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी की सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा आज कर दी है। चर्चित मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव होंगी। जो मुलायम सिंह यादव की बहु और अखिलेश यादव की पत्नी हैं।

आपको बता दें कि मैनपुरी सीट पर कई दशकों से यादव परिवार का कब्जा है। नेता जी के निधन के बाद से इस बात की चर्चा चल रही थी कि उनकी इस विरासत को कौन संभालेगा।

अब सपा ने ये घोषणा कर दी है कि डिंपल यादव मुलायम सिंह की परंपरागत सीट मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगी। इसके बाद यह बात तो साफ हो गई है कि मुलायम सिंह यादव की विरासत उनके ही परिवार के पास रहेगी।

मैनपुरी लोकसभा की सीट मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से रिक्त घोषित कर दी गई थी। आपको बता दें कि यह सीट 1996 से ही सपा के पास है।

इस सीट  से पांच बार मुलायम सिंह यादव और दो बार बलराम सिंह यादव सांसद रह चुके हैं। उप चुनाव में जीत सपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए अखिलेश यादव ने राजनीतिक समीकरण बैठाने की तैयारी शुरु कर दी है।  

लोकसभा उपचुनाव के लिए आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। जो 10 नवंबर से शुरु होकर 17 नवंबर तक चलेगी। नामांकन के दौरान कोई समस्या न हो, शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए जिला प्रशासन ने कड़ी तैयारिया की है।

डीएम, एसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर अलग-अलग बैठकें की है। कलक्ट्रेट को सील कर दिया गया है। प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक ही अंदर प्रवेश कर पाएंगे।

Related Posts

TMC ने बंगाल की बेटियों को धोखा दिया… बंगाल में गरजे PM Narendra Modi, कहा- जंगलराज खत्म करेगी BJP”

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल की सियासत एक बार फिर गरमा गई है, जब प्रधानमंत्री…

1 of 192

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *