महाराष्ट्रराजनीति

बदले-बदले से लगे संजय राउत के सुर, कहा-पीएम और एचएम से मिलेंगे

करीब 3 महीने बाद मनी लांड्रिग के आरोप में गिरफ्तार शिवसेना नेता संजय राउत जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आ गए हैं। जेल से छूटने के बाद उनके सुर कुछ बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। पहले जहां हर दिन वो किसी न किसी मुद्दे पर बीजेपी को घेरते ही रहते थें। हर मुद्दे को लेकर वे बीजेपी पर आक्रामक रहते थें तो अभी जेल से छूटने के बाद वे थोड़ा उदार दिखें।

तकरीबन 102 दिन तक जेल में बिताने  के बाद राउत जेल की काल कोठरी से बाहर आ गए हैं। संजय राउत की रिहाई पर उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। लोगों ने जगह-जगह ‘टाइगर इज बैक’, ‘शिवसेना का बाघ आया’ लिखे गए पोस्टर चिपकाए हैं।

वहीं हर मौके पर बीजेपी को कटघरे में खड़ा करने वाले संजय राउत की भाषा सधी-सधी रही। उन्होंने एक ओर जहां उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मुलाकात करने की बात कही तो दूसरी ओर दबे स्वर में शिंदे सरकार की तारीफ भी की। संजय राउत ने कहा कि वे जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से भी मिलकर उनसे अपनी बात रखेंगे।

शिवसेना सांसद संजय राउत पात्रा तीन महीने बाद जेल से रिहा हो गए. उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पात्रा चॉल घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में इस साल जुलाई में गिरफ्तार किया था. जेल से बाहर आने के बाद संजय राउत ने गुरुवार को अपने घर के बाहर मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है. अपनी कलाई की ओर इशारा करते हुए संजय राउत ने कहा कि तीन महीने बाद ये घड़ी पहनी है. ये भी कलाई पर ठीक से नहीं आ रही है. 

संजय राउत ने कहा, जिन लोगों ने ये साजिश रची थी, अगर उनको आनंद मिला होगा तो मैं इसमें उनका सहभागी हूं. मेरे मन में किसी के लिए कोई शिकायत नहीं है. मैं पूरी व्यवस्था को या फिर किसी केंद्रीय एजेंसी को दोष नहीं दूंगा.  

उद्धव ठाकरे और शरद पवार से करेंगे मुलाकात

संजय राउत ने कहा कि वे जल्द उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मुलाकात करेंगे. उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने बुरे वक्त में उनका साथ दिया. राउत ने बताया कि उनकी सुबह शरद पवार से फोन पर बात हुई. उनकी तबीयत अभी ठीक नहीं है. राउत ने बताया कि उन्होंने बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी से भी बात की कि उन्हें किस तरह से अवैध तरीके से गिरफ्तार किया गया. 

पीएम मोदी और अमित शाह से करेंगे मुलाकात- राउत


संजय राउत ने कहा, मैं पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात करूंगा और उन्हें बताऊंगा कि इन दिनों में मेरे साथ क्या क्या हुआ? राउत ने कहा कि पिछले कुछ सालों में राजनीति का स्तर गिरा है. उन्होंने कहा कि वे सांसद हैं और उनके भाई विधायक हैं. ऐसे में उन्हें नेताओं से मिलने का अधिकार है. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री पूरे देश के हैं, न कि किसी पार्टी के. 

बीजेपी का विरोध जारी रखूंगा- राउत

संजय राउत ने कहा, महाराष्ट्र में नई सरकार बनी है. फडणवीस सरकार ने कुछ निर्णय अच्छे लिए हैं, मैं उनका स्वागत करूंगा. मैं देवेंद्र फडणवीस से कुछ काम के लिए जल्द ही मुलाकात करूंगा. हालांकि, संजय राउत ने साफ कर दिया कि वे बीजेपी का विरोध जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि ये सरकार गलत तरीके से बनी है. 
 
शिवसेना सांसद ने कहा कि जेल में रहना आसान नहीं है. मैंने आज तीन महीने बाद अपनी घड़ी पहनी. ये भी मुझे ठीक से नहीं आ रही है. मुझे आश्चर्य होता था कि सावरकर, बाल गंगाधर तिलक और अटल बिहारी वाजपेयी और अन्य लोगों ने जेल में कैसे समय बिताया? जेल की दीवारें बड़ी हैं और अक्सर लोग दीवारों से बातें करते हैं और मनन करते हैं. 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

पश्चिम बंगाल में जीती BJP तो कौन होगा मुख्यमंत्री? गृहमंत्री अमित शाह ने कर दिया बड़ा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा…

1 of 195

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *